क्रिकेट जगत में पसरा मातम, 62 साल की उम्र में स्टार खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा

Published - 29 Dec 2025, 11:54 AM | Updated - 29 Dec 2025, 01:04 PM

Cricket

Cricket: अगले महीने 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही क्रिकेट जगत में मातम पसर चुका है। 62 साल के स्टार खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। खिलाड़ी के निधन से प्रशंसक भी सदमें में पहुंच चुके हैं, जबकि बोर्ड ने भी खिलाड़ी के निधन पर शोक प्रकट किया है। इस खिलाड़ी ने अपने करियर में 25 हजार से अधिक रन बनाए थे।

नहीं रहे ह्यू मौरिस

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ह्यू मौरिस का आंतों के कैंसर के कारण निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से इस बीमारी से जंग कर रहे थे, लेकिन अंत में वह हार गए। क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से कोहराम मचाने वाले ह्यू मौरिस, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को नहीं हरा सके।

मौरिस के निधन की पुष्टि वेल्स की काउंटी टीम ग्लेमोर्गन ने की और एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वह न सिर्फ एक सफल बल्लेबाज थे, बल्कि क्रिकेट प्रशासन में भी उनका अहम योगदान रहा है। वहीं, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी मौरिस के निधन पर शोक प्रकट किया है। बता दें कि, ह्यू मौरिस इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट (Cricket) बोर्ड के सीईओ भी रह चुके हैं।

दो दिग्गजों के साथ कर चुके हैं ड्रेसिंग रूम शेयर

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ह्यू मौरिस ने दुनिया के कई बेहतरीन बल्लेबाजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया है, जिसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स और भारत के स्टार ऑलराउंडर रवि शास्त्री भी शामिल हैं। रवि शास्त्री ग्लेमोर्गन के लिए काउंटी क्रिकेट (Cricket) खेल चुके हैं उस समय इस टीम की कमान ह्यू मौरिस संभाल रहे थे।

शास्त्री ने सोशल मीडिया मंच के जरिए अपने पूर्व कप्तान के लिए शोक प्रकट किया और उन्हें एक ईमानदार खिलाड़ी व शानदार इंसान बताया। बता दें कि, ह्यू के दुनियाभर में कई साथी खिलाड़ी रह चुके हैं जिसके साथ या तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम शेयर किया, या फिर क्रिकेट (Cricket) के मैदान पर एक साथ खेले।

इंग्लैंड टीम में ह्यू का योगदान

पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज ह्यू मौरिस ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद साल 2007 में क्रिकेट प्रशासन के तौर पर कार्य करना शुरू किया। 2007 से 2013 तक वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान इंग्लैंड ने तीन एशेज और 2010 में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

इसके बाद ह्यू ईसीबी के सीईओ समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं। खास बात ये है कि लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रही उनकी पूर्व घरेलू टीम ग्लेमोर्गन को उन्होंने मुश्किल समय में संभाला। साल 2013 में ग्लेमोर्गन के सीईओ बनने के बाद उन्होंने इसे आर्थिक संकट से बाहर निकाला।

IND vs NZ सीरीज शुरू होने से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार 35 वर्षीय खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

ह्यू मौरिस का शानदार Cricket करियर

बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ह्यू मौरिस को इंग्लैंड के लिए सिर्फ 3 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 115 रन बनाए थे। लेकिन उनका घरेलू करियर काफी शानदार रहा था। ह्यू ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 314 मैच खेले थे, जिसकी 544 पारियों में उन्होंने 19785 रन बनाए थे।

इस दौरान उनके बल्ले से 53 शतक और 98 अर्धशतक निकले। वहीं, लिस्ट में उन्होंने 274 मैच खेले, जिसमें 8,606 रन बनाए। ह्यू ने इस प्रारूप में 14 शतक और 49 अर्धशतक जड़े थे। ह्यू का जितना शानदार करियर घरेलू क्रिकेट में था, उतने मौके उन्हें इंग्लैंड के लिए नहीं मिले।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर, 28 हजार से भी ज्यादा रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज का हुआ निधन

Tagged:

cricket England Cricket Hugh Morris
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

आंतों के कैंसर के कारण।

314 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com