क्रिकेट जगत में छाया मातम, पाकिस्तान टीम के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान के हत्या की आई खबर

Published - 26 Nov 2025, 06:09 PM | Updated - 26 Nov 2025, 06:48 PM

Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 का विश्व कप पाकिस्तान को जिताने वाले इमरान खान (Imran Khan) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। साल 2023 से जेल में बंद इमरान खान की जेल में हत्या होने की खबर सामने आ रही है।

सोशल मीडिया में लगातार इस तरह की खबरें फैल रही है कि उनकी जेल में हत्या कर दी गई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस तरह की खबर सामने नहीं आई है। चलिए आपको विस्तार से पूरी जानकारी देते हैं।

पाकिस्तान के विश्व कप विजेता कप्तान Imran Khan की जेल में हुई हत्या?

पाकिस्तान की टीम को साल 1992 में वनडे विश्व कप जिताने वाले इमरान खान (Imran Khan) की जेल में हत्या होने की खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। उनकी सेहत को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। वहीं कुछ पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब है और कोई बड़ी बीमारी भी उन्हें हो गई है हालांकि अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी उनकी हत्या को लेकर सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया में लगातार फैल रही हत्या की अफवाहें

पाकिस्तान की टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान इमरान खान (Imran Khan) क्रिकेटर होने के साथ-साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी थे। पाकिस्तान में उनकी एक अलग ही तरह की लोकप्रियता है। बतौर क्रिकेटर और बतौर प्रधानमंत्री दोनों रूपों में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन अब सोशल मीडिया में इस तरह की अपवाह फैल रही है कि उनके साथ पहले काफी मारपीट भी की गयी उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें : गंभीर के रिप्लेसमेंट के रूप में पूरी तैयार हैं ये दिग्गज, BCCI के फैसले के बाद हेड कोच को की खायेगा जगह

अफगानिस्तान की मीडिया ने हत्या का किया दावा

अफगानिस्तान की मीडिया ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को लेकर यह दावा किया है कि उनकी हत्या रावलपिंडी के अदियाला जेल में कर दी गई है। पाकिस्तान में भी इस खबर के बाद अफरा-तफरी मच चुकी है। इमरान खान के जो समर्थक हैं यह मांग उठा रहे हैं कि अगर इमरान खान पूरी तरह से ठीक है और जीवित हैं तो फिर उनसे हमें मिलने दिया जाए।


वही सोशल मीडिया में लगातार लोग शहबाज शरीफ की सरकार पर भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और आंदोलन करने की बात कह रहे हैं। फवाद चौधरी ने भारत की मीडिया से भी बातचीत करते हुए इमरान खान की मौत को पूरी तरह से बेबुनियाद और बकवास बताया है। यही वजह है कि इमरान खान की हत्या को लेकर इस वक्त पाकिस्तान में बवाल मच गया है।


यह भी पढ़ें : 6,6,6,6,6,6,6.... CSK के ओपनर ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में मचाया कोहराम, 31 बॉल पर ठोका शतक, धोनी का सिर गर्व से किया ऊँचा


Tagged:

Pakistan Cricket Team Imran khan cricket news
CA Hindi News

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com