कांग्रेस नेता शशि थरूर ने किया मुस्तफिजुर का बचाव, खेलने देने की उठाई मांग
Published - 03 Jan 2026, 02:27 PM | Updated - 04 Jan 2026, 01:01 PM
Table of Contents
Mustafizur Rahman: बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म पेसर मुस्तफिजुर रहमान का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुई बर्बता के बाद भारतीय हिंदुओं ने बांग्लादेशी फास्ट बॉलर मुस्तफिजुर रहमान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, जिसपर अब सहमति बनती नजर आ रही है।
मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इसके लिए उन्हें अन्य फ्रेंचाइजियों ने कड़ी टक्कर मिली थी। मगर अब उनका आईपीएल 2026 में खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर (Mustafizur Rahman) का बचाव करते हुए नजर आएं हैं और उन्हें खेलने देने की मांग उठाई है।
शशि थरूर ने उठाई मांग
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब से मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को अपने स्क्वाड में शामिल किया है, तब से उनकी लगातार आलोचना हो रही है। प्रशंसक केकेआर के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं तो अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है। शशि का कहना है कि ‘’बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों का बोझ क्रिकेट पर नहीं डालना चाहिए। हमें कुछ क्षेत्रों को दूसरे से अलग रखने की कोशिश करनी चाहिए।''
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ''मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) एक क्रिकेटर हैं और उनका इन सब बातों से कोई लेना-देना नहीं है। उनपर इस मामले में किसी भी तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी करने या नफरत फैलाने की बातें करने या हमले का समर्थन करने के कोई आरोप नहीं है। हमें इन दोनों बतों को आपस में जोड़ना सरासर अनुचित है।’’
कांग्रेस के दूसरे नेता भी इसके खिलाफ
हालांकि, सिर्फ शशि थरूर ही नहीं बल्कि कांग्रेस के अन्य नेता भी मुस्तफिजुर को आईपीएल 2026 में खिलाने का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री पद पर काबिज प्रियांक खरगे ने इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी की आळोचना करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की कड़ी निंदा की और कहा कि ‘’विदेशी खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन में बीसीसीआई और आईपीएल के नियमों के अनुसार भाग लेते हैं।’’
बता दें कि, आईपीएल मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) खेलने वाले इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं और जब उन्हें पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था, उस समय भी उनकी कड़ी आलोचना की गई थी। लेकिन बावजूद इसके इस बार मिनी ऑक्शन में उन्हें दोबारा मौका दिया गया।
क्रिकेट के मैदान में राजनीति! जम्मू-कश्मीर का बल्लेबाज हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर उतरा
बीसीसीआई ने Mustafizur Rahman पर लगाया प्रतिबंध
मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) के आईपीएल 2026 में ऑक्शन में बिकने के बाद उनकी लगातार कड़ी आलोचना की जा रही है। जबकि प्रशंसक आईपीेएल में केकेआर के बहिष्कारण की मांग कर रहे थे, जिसके बाद बीसीसीआई को बीच में आकर बड़ा फैसला लेना पड़ा।
KKR Media Advisory. 🔽 pic.twitter.com/ZUZB620Uv7
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 3, 2026
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को पीटीआई से बात करते हुए कहा कि बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है।
जरूरत पड़ने पर वह उनके स्थान पर दूसरे खिलाड़ी का चयन कर सकते हैं। अगर वह अनुरोध करते हैं तो बीसीसीआई उन्हें ये करने की अनुमति देगा। जबकि केकेआर ने भी आधिकारिक तौर पर मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया है, लेकिन अभी तक उन्होंने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।
हिन्दुओं के साथ अत्यचार के बीच भारत-बांग्लादेश सीरीज की तारीखों का ऐलान, ढाका रवाना होगी टीम इंडिया
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर