कोच गौतम गंभीर ने रातोंरात खूंखार बल्लेबाज को घर से बुलाया, अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीधे प्लेइंग इलेवन में करेगा एंट्री

Published - 25 Feb 2026, 05:08 PM | Updated - 25 Feb 2026, 05:12 PM

Gautam Gambhir

भारतीय टीम को सुपर-8 का दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को खेलना है, उससे पहले टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम इंडिया में इस खिलाड़ी को कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टीम में शामिल किया, जिसके कारण टीम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए सुपर-8 के अगले दोनों मैच जीतने होंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में कोच गंभीर (Gautam Gambhir) एक दिग्गज बल्लेबाज के साथ इस दिग्गज स्पिनर को भी टीम में शामिल कर सकते है।

रिंकू सिंह की वापसी से Gautam Gambhir होंगे खुश

टीम इंडिया के हार्ड हिटर रिंकू सिंह बीते कल अचानक टीम को छोड़कर घर की ओर रवाना हो गए थे। उनके बीच में टीम को छोड़कर जाने की वजह रिंकू सिंह के पिता थे, फिलहाल पिता वेंटिलेटर पर हैं।

उनके पिता को तीन दिन पहले पेट में इंफेक्शन हुआ था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वह वेंटिलेटर पर हैं। रिंकू सिंह के जाने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था, हालांकि अब उनके वापस आने की खबर आ रही है, माना जा रहा है कि रिंकू सिंह आज शाम से अभ्यास सत्र से जूड़ेंगे जिससे कोच गौतम गंभीर की परेशानी भी कम होती दिख रही है। उनकी मौजूदगी से टीम में नीचे से स्ट्रेंथ बनी रहती है। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने ज्यादा गेंदें नहीं खेली थीं, लेकिन जरूरत के हिसाब से उन्होंने शानदार छक्का लगाया था।

रिंकू सिंह इस वक्त अपने पिता के साथ हॉस्पिटल में मौजूद हैं। रिंकू के पिता का नाम खानचंद्र सिंह है, उन्हें तीन साल से लिवर कैंसर है। आपको बता दें कि रिंकू काफी गरीब परिवार से आते थे, लेकिन उनकी मेहनत और जज्बे ने उनका भाग्य बदल दिया और आईपीएल 2026 में रिंकू सिंह को केकेआर ने 13 करोड़ में रिटेन किया, साथ ही उन्होंने टीम इंडिया में खुद को एक स्थापित खिलाड़ी के रूप में उभारा।

अब तक प्लेइंग-11 से ड्रॉप नहीं हुए थे ये 2 खिलाड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ बाहर निकाल रहे कोच गंभीर

भारत बनाम जिम्बाब्वे में Gautam Gambhir की प्लानींग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में कल भारत और जिम्बाब्वे के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम पर दबाव काफी बढ़ गया है, जिसके चलते कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकते हैं। चेन्नई की स्पिन मददगार पिच पर तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, क्योंकि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम के बल्लेबाजी क्रम को और अधिक आक्रामक बनाने के पक्ष में हैं।

दूसरी ओर, सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम पहले ही बड़ी टीमों को हराकर उलटफेर करने में माहिर साबित हुई है, ऐसे में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की रणनीति होगी कि भारतीय गेंदबाज शुरू से ही दबाव बनाए रखें। ओस के प्रभाव और पिच की स्थिति को देखते हुए टॉस की भूमिका भी इस मैच में निर्णायक होने वाली है।

सुंदर की जगह शामिल हो सकते हैं अक्षर पटेल

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर थे जिसके कारण गौतम गंभीर पर कई सवाल उठे थे । अगला मुकाबला भारत का जिम्बावे के साथ होना है जिसको लेकर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और कप्तान सूर्यकुमार यादव किसी भी प्रकार की गलती नहीं दोहराना चाहेंगे और अक्षर पटेल को टीम में जगह देंगें।

अक्षर पटेल हमेशा से टीम के मजबूत स्तंभ रहे हैं जबकि उनके टीम में रहने से बल्लेबाजी में गहराई मिलती है। भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अगर गेंदबाजी में तीन परोपर स्पिनर के साथ उतरती है तो उन्हें मैच को बड़े अंतर से जीतने में सहायता मिल सकती है।

जिम्बावे के खिलाफ भारत की संभावित 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

अब तक प्लेइंग-11 से ड्रॉप नहीं हुए थे ये 2 खिलाड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ बाहर निकाल रहे कोच गंभीर

Tagged:

team india Gautam Gambhir Rinku Singh Rinku Singh Update
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com