'हमें अब उसके लिए....' कोच गंभीर ने तैयार किया टीम इंडिया के आगे का ब्लूप्रिंट, बताया अब क्या हैं उनकी ख्वाहीश
Published - 10 Mar 2026, 11:08 AM | Updated - 10 Mar 2026, 11:30 AM
Table of Contents
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का खिताब जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर काफी खुश है. लेकिन वह अपने अगले वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुट गए हैं. हालांकि, वह अभी छोटा ब्रेक लेंगे. इसके बाद वह फिर से ICC खिताब जीतने का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अंत तक उनके पास वनडे वर्ल्ड कप के लिए नया प्लान तैयार रहेगा.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में जुटे Gautam Gambhir

दरअसल, 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) शांत नहीं है. उन्होंने अपनी आगे की कूटनीति बनाने पर काम शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी उनका कहना है कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद कुछ समय के लिए कोचिंग स्टाफ आराम करेगा. इसके बाद फिर से वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में जुट जाएगा.
बता दें कि 2027 ODI वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाएगा. जिसके लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं.
मगर गंभीर का मानना है कि टूर्नामेंट की पिचें उछाल भरी रहेगी और मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों का चयन करेगा जो कि परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल सके. आईपीएल 2026 के अंत तक हमें उन खिलाड़ियों के नाम मिल जाएंगे जो कि इस टूर्नामेंट के लिए उपयुक्त रहेंगे.
IPL से चुने जाएंगे 2027 वर्ल्ड कप के लिए प्लेयर्स
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने हाल ही में इंडिया टुडे से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, “2027 वर्ल्ड कप की तैयारी आईपीएल के बाद शुरू होगी. अब यह फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेले जाते हैं. ऐसे में जितनी जल्दी हम तैयारी शुरू करेंगे. उतना अच्छा रहेगा. गंभीर ने आगे कहा कि, साउथ अफ्रीका की पिचों पर खेलना इंडियन टीम के लिए आसान नहीं होगा. ऐसे में उन खिलाड़ियों की पहचान करेंगे जो कि मुश्किल स्थिति में खेल सकें. यह काम कोच और चयनकर्ताओं का होगा.
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पर क्या बोले कोच?
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर