कोच गंभीर का मास्टरप्लान, पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे बड़ा दांव, एक साथ 11 में उतार रहे ये 4 मैच विनर स्पिनर

Published - 14 Feb 2026, 02:47 PM | Updated - 14 Feb 2026, 02:59 PM

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के महा मुकाबले के लिए भारतीय टीम तैयार हो चुकी है। इस ब्लॉकबस्टर मैच के लिए कोच गौतम गंभीर ने भी मास्टरप्लान को तैयार कर दिया है, जिसके तहत वह अंतिम एकादश में एक साथ चार मैच विनर स्पिनर को मैदान पर उतार सकते हैं।

यानी कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले मैच में पाकिस्तान को स्पिन के जाल में फंसाकर उनका शिकार करना चाहेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि कौन होंगे भारत के ये चार मैच विनर स्पिनर, जो पाकिस्तान का बनेंगे काल।

Gautam Gambhir दे सकते हैं वाशिंगटन को मौका

भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और टीम के साथ वह जुड़ भी गए हैं। लेकिन सुंदर को नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था, मगर माना जा रहा है कि कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इस युवा स्पिन ऑलराउंडर को सीधा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतार सकते हैं। बता दें कि, सुंदर न सिर्फ अपनी ऑफ स्पिन कोटे के चार ओवर कप्तान को देते हैं, बल्कि निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स भी लगा सकते हैं, जो कि इस मैच में बेहद अहम होगा।

कुलदीप यादव भी आएंगे खेलते नजर

टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती दोनों मैचों में मौका नहीं दिया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ आर. प्रेमदासा स्टेडियम में कुलदीप यादव खेलते नजर आ सकते हैं।

बता दें कि, कुलदीप ने पाक के खिलाफ खेले तीन टी20 मैचों में 8 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान इकॉनमी रेट भी 6.58 का है, जिसके कारण कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) हर कीमत पर कुलदीप को खिलाना चाहेंगे। बता दें कि, आर. प्रेमदासा की पिच पर कुलदीप यादव भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं, जो कि पहले भी वह पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशानियों में डाल चुके हैं।

अक्षर पटेल से होगी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद

भारतीय टीम के उप कप्तान अक्षर पटेल का किरदार पाकिस्तान के खिलाफ काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अक्षर न सिर्फ अपनी लेफ्ट आर्म फिंगर स्पिन से पाकिस्तान को परेशानी में डाल सकते हैं, बल्कि बल्ले से भी बड़ी पारी खेलने की काबिलियत रखते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबले में अक्षर पटेल अपने कोटे के चार ओवर में अधिक से अधिक पाकिस्तानी बल्लेबाजों के विकेट चटकाना चाहेंगे। जबकि कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के मास्टरप्लान के अनुसार, अक्षर इस कड़ी में अहम खिलाड़ी हो सकते हैं।

उसके बिना नहीं जीत सकते....' सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी को हर हाल में खिलाने की दी सलाह

वरुण की मिस्ट्री में फंसेंगे पाकिस्तानी

दाएं हाथ के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की फिरकी गेंदबाजों को अभी तक कोई भी बल्लेबाज समझ नहीं पाया है। जबकि आर. प्रेमदासा की स्पिन फ्रेंडली पिच पर वरुण और भी खतरनाक गेंदबाज बनकर उभर सकते हैं।

हालांकि, वरुण ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले चार टी20 मैचों में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं, लेकिन विश्व कप 2026 के इस महा मुकाबले में वह पंजा खोलना चाहेंगे, ताकि वह अपने इस आंकड़ों को बदल सके। बता दें कि, वरुण ने भारत के लिए साल 2026 में खेले पांच मैचों में 8 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट केवल 7.72 का रहा है।

टीम इंडिया के खिलाफ मैच के लिए बाबर आजम का बयान वायरल, कह गए ये बड़ी बात

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

चार मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com