चौथा टी20 की हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर फूटा कोच गंभीर का गुस्सा, अंतिम मुकाबले से निकाल रहे बाहर

Published - 29 Jan 2026, 02:36 PM | Updated - 29 Jan 2026, 02:49 PM

Gautam Gambhir 5

Gautam Gambhir: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20 मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था। चौथे टी20 मैच में भारत को 50 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

इस हार के बाद कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का तीन खिलाड़ियों पर गुस्सा फूट पड़ा है, जिसके बाद इन तीनों प्लेयर्स को अंतिम मुकाबले से बाहर निकाल दिया है। इस खिलाड़ियों का प्रदर्शन चौथे टी20 मैच में बेहद साधारण था और टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बना था, जिसके बाद कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इन तीनों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

Gautam Gambhir करेंगे संजू सैमसन को बाहर!

भारतीय टीम के प्रारंभिक बल्लेबाज संजू सैमसन को कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती चार टी20 मैचों में मौका दिया था, लेकिन वह इस दौरान सिर्फ 40 रन बनाने में सफल रहे थे।

संजू ने पहले मैच में 10 रन, दूसरे में 6, तीसरे में शून्य और चौथे मैच में उन्होंने 24 रन बनाए थे। संजू पर कोच गंभीर (Gautam Gambhir) लगातार भरोसा जता रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि उनकी जगह ईशान किशन को बतौर सलामी बल्लेबाज खिलाया जा सकता है।

हर्षित राणा लुटा रहे हैं रन

भारतीय टीम में बतौर ऑलराउंडर खेल रहे हर्षित राणा चौथे टी20 में गेंद और बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। जहां हर्षित ने चार ओवर के स्पेल में 54 रन लुटा दिए थे, जबकि नंबर सात पर बैटिंग करते हुए उन्होंने 13 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाए थे।

इस दौरान हर्षित ने केवल एक चौका मारा था, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 69.23 का था। ऐसे में माना जा रहा है कि हर्षित को ड्रॉप करके उनकी जगह अक्षर पटेल को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है, ताकि भारत की बल्लेबाजी में गहराई आ सके।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मुश्किल में पड़ा 31 वर्षीय खिलाड़ी, मैच फिक्सिंग के चलते हुआ सस्पेंड

रवि बिश्नोई की फिरकी भी रही थी फूस

टी20 सीरीज से वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद उनकी जगह रवि बिश्नोई को स्क्वाड में मौका दिया गया था, लेकिन शुरुआती दो मैचों में बेंच पर बैठने के बाद गंभीर ने उन्हें तीसरे मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका दिया था। उस मैच में बिश्नोई ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके थे।

लेकिन विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 मैच में बिश्नोई ने 4 ओवर में 49 रन खर्च किए थे, जबकि इस दौरान उन्होंने एक सफलता प्राप्त की थी। वहीं, बल्ले से बिश्नोई ने नाबाद 10 रन बनाए थे। हालांकि, इस लेग स्पिनर के चौथे मैच में साधारण प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि उन्हें पांचवें टी20 मैच से बाहर किया जा सकता है, ताकि उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सके।

इन चार कारणों के चलते सिर्फ और सिर्फ टीम इंडिया जीतेगी टी20 वर्ल्ड कप 2026, दूसरा कोई नहीं देगा टक्कर

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

9 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com