इन 2 खिलाड़ियों के साथ पक्षपात कर रहे कोच गंभीर, गजब के प्रदर्शन के बावजूद अब नहीं दे रहे प्लेइंग इलेवन में मौका
Published - 21 Feb 2026, 02:41 PM | Updated - 21 Feb 2026, 02:56 PM
Table of Contents
टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है। शनिवार यानी 21 फरवरी को सुपर 8 की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाना है। जबकि 22 फरवरी को भारत का साउथ अफ्रीका से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम में दो ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया उसके बावजूद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)ने उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया।
बेहतर प्रदर्शन के बाद भी सिराज नजरअंदाज
टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज का शामिल होना किसी करिश्मा से कम नहीं था। उन्हें टीम में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के सबसे चहेते खिलाड़ी हर्षित राणा के चोटिल होने पर शामिल किया गया था। दरअसल हर्षित राणा को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टी20 विश्व कप स्क्वॉड से बाहर होना पड़ा था। मोहम्मद सिराज ने विश्व कप के पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी जिसकी वजह से भारतीय टीम को आसान जीत मिली थी।
इस स्टार खिलाड़ी को अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी आगे एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला। गौतम गंभीर के टी 20 स्क्वॉड की सूची में सिराज पहले शामिल भी नहीं थे लेकिन हर्षित की इंजरी ने सिराज का भाग खोल दिया और रातों रात उन्हें टीम का हिस्सा बनाया गया। सिराज यूएसए के खिलाफ 4 ओवर में 3 विकेट लेकर टीम की मजबूती बढ़ाई थी।
कुलदीप को भी Gautam Gambhir नहीं दिए मौका

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव के लिए मौजूदा वक्त कुछ सही नहीं चल रहा। जब से टीम में वरुण चक्रवर्ती शामिल हुए हैं कुलदीप को वरीयता मिलना कम हो गई है। इस वक्त कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम का समीकरण कुछ ऐसा बना चाह रही है जिसमें गेंदबाज के पास बल्लेबाजी का भी गुण हो ऐसे खिलाड़ी को टीम में आसानी से जगह मिल सकती है। कुलदीप यादव को अबतक केवल पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला है उसके अलावा किसी भी टीम के खिलाफ उन्हें मौका नहीं मिला।
पाकिस्तान के खिलाफ गौतम गंभीर ने कुलदीप को इसलिए मौका दिया क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप के रिकॉर्ड काफी अच्छा रही है। उस हॉट मुकाबले में कुलदीप ने एक विकेट लिये जबकि उन्हें पूरा तीन ओवर भी करने को नहीं मिला। आगामी मुकाबले में कुलदीप को कोई भी मौका मिलने के आसार नहीं दिखे रहे हैं क्योंकि सभी मैच भारत में होने हैं और इस स्थिति में कोच गंभीर (Gautam Gambhir) अर्शदीप सिंह को मौका देना चाहेंगे।
अफ्रीका से भिड़ंत से पहले टीम इंडिया में बदलाव तय, संजू-कुलदीप को मौका, ये स्टार होगा बाहर
अभिषेक को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं Gautam Gambhir
भारतीय टीम के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन इस साल हो रही टी20 विश्व कप में कुछ खास नहीं रहा है। अभिषेक का स्ट्राइक रेट 193 का जरूर है लेकिन उन्हें फिलहाल मैदान पर रुक कर खेलने की आवश्यकता है। जबकि संजू सैमसन के साथ भी जल्दी आउट होने की समस्या है। आपको बता इस साल चल रही विश्व कप में अभिषेक शर्मा तीन मुकाबले में शून्य पर आउट हो चुके हैं। अभिषेक के लगातार इस तरह की प्रदर्शन से टीम पर नकारात्मक असर पड़ता है।
कोच गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव इस साल हो रही टी20 विश्व कप को हर हाल में जितना चाहेंगे। अगर अभिषेक को आराम दिया जाता है तो संजू सैमसन को मौका मिलना तय है क्योंकि बतौर ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ही टीम में खेलेंगे। कोच गंभीर (Gautam Gambhir) और कप्तान सूर्या कुलदीप को मौका देंगे या नहीं ये कल के मुकाबला में फाईनल हो जाएगा।सेमीफाइनल में कब और किस कंडीशन में हो पायेगा टीम इंडिया का पाकिस्तान से मैच, समझें समीकरण
सेमीफाइनल में कब और किस कंडीशन में हो पायेगा टीम इंडिया का पाकिस्तान से मैच, समझें समीकरण
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर