टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोच गंभीर ने तय कर लिया भारत का टॉप-3, ये बल्लेबाज करेंगे वहां पर बल्लेबाजी
Published - 03 Jan 2026, 09:45 AM | Updated - 03 Jan 2026, 09:49 AM
Table of Contents
Gautam Gambhir: भारत ने पांच टी20 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराकर सीरीज़ जीत ली और कप पर कब्ज़ा जमाया। इसके बाद भारतीय टीम की नज़र आगामी टी20 विश्व कप 2026 पर है और टीम पूरी तरह से खुद को तैयार करने में जुटी है।
आगामी विश्व कप के लिए चयन समिति ने दो माह पूर्व ही टीम की घोषणा कर दी थी, जिससे खिलाड़ी अपने चयन को लेकर निश्चित रहे। वहीं, गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) टीम के समीकरण को बैठाने में अभी से जुट गए हैं।
Gautam Gambhir को अभिषेक पर विश्वास
भारत के आक्रामक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा लगातार अपने बल्ले से विरोधी टीम के मन में खौफ़ बनाए रखते हैं। गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) अक्सर उनकी बल्लेबाज़ी की तारीफ़ करते नज़र आते हैं। अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर गंभीर की सबसे परफ़ेक्ट पसंद हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाती है और आगे भी गंभीर उन पर आँख मूंदकर भरोसा करने वाले हैं।
अभिषेक टी20 फ़ॉर्मेट में अब तक 33 मैच खेलकर 32 पारियों में बल्लेबाज़ी कर चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 35 के औसत से 1115 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 180 चौके लगाए हैं, जो किसी खिलाड़ी के लिए मामूली रिकॉर्ड नहीं है।
Gautam Gambhir ने संजू से वादा निभाया
केरल के विस्फोटक और अनुभवी बल्लेबाज़ संजू सैमसन किसी परिचय के मोहताज नहीं। संजू सैमसन ने एक बार बातचीत में खुलासा किया था कि जब वह अपनी पारी को सही से शुरुआत नहीं दे पा रहे थे तो गंभीर(Gautam Gambhir) ने पूछा क्या समस्या है तुम्हें? सैमसन ने कहा, शुरुआत अच्छी नहीं हो पा रही है।
इस पर गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) ने कहा, तुम 21 बार भी अगर शून्य पर आउट होगे तो मैं तुम्हें टीम से नहीं निकालूंगा। इसी वक्तव्य से यह बात लिखी गई है कि गंभीर ने संजू से वादा निभाया और यह वादा टी20 विश्व कप टीम में शामिल कर निभाया गया। आपको बता दें कि संजू सैमसन अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए सबसे बेहतरीन फिट हैं।
इन दोनों का संयोजन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में भी दिखा था और अब एक बार फिर फरवरी में होने वाले विश्व कप में दिखने वाला है। हालांकि संजू सैमसन का टी20 आँकड़ा कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने खेल में काफी बदलाव किया है। सैमसन ने टी20 में कुल 52 मैच खेले हैं, जिनमें 1032 रन बनाए हैं। इसके साथ ही 3 शतक और 3 अर्धशतक भी उनके नाम शामिल हैं।
शाहरुख खान गद्दार, अगर मुस्ताफिजुर आया तो वापस नहीं जायेगा: बीजेपी नेता संगीत सोम
तीसरे नंबर पर तिलक या इशान
भारतीय टीम के पास तीसरे नंबर के लिए दो विस्फोटक बल्लेबाज हैं। एक तिलक वर्मा जो काफी कंसिस्टेंट हैं और दूसरे ईशान किशन, जिन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी कप्तानी में झारखंड टीम को उनकी पहली ट्रॉफी दिलवाई।
गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) के लिए तीसरे नंबर पर खिलाड़ी तय करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ज्यादा संभावना है कि इस नंबर पर ईशान किशन को मौका दिया जाएगा। ईशान किशन ने SMAT में दमदार प्रदर्शन दिखाया था, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया के लिए कॉल आ गया।
SMAT के फाइनल में लगाए बेखौफ शतक ने टीम में तीसरे स्थान के लिए उनकी दावेदारी को मजबूत कर दी है। संभवतः किशन को ओपनिंग भी दी जा सकती है, क्योंकि उन्होंने बतौर ओपनर बल्लेबाज हमेशा टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन इससे लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन खराब हो सकता है।
वहीं संजू सैमसन लगभग दो से तीन स्पॉट पर खेल चुके हैं। ईशान किशन ने टी20 क्रिकेट में 32 मैच खेलकर 25 के औसत से 796 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 6 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं।
BCCI ने किया बड़ा फैसला, टीम इंडिया को मिलेगा नया कोच, इंग्लैंड के इस दिग्गज को सौंपी गई जिम्मेदारी
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर