अफ्रीका से हारकर फूटा कोच गंभीर का गुस्सा, जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 3 खिलाड़ियों को दिखा रहे बाहर का रास्ता

Published - 23 Feb 2026, 11:23 AM | Updated - 23 Feb 2026, 11:26 AM

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों सुपर-8 के पहले मैच में 76 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय पारी 18.5 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई।

चौंकाने वाली बात ये है कि शिवम दुबे (42) के अलावा भारत का दूसरा बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) तीन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। इस खिलाड़ियों को लगातार मौका मिलने के बावजूद वह परफॉर्मेंस नहीं दे पा रहे हैं।

खराब बल्लेबाजी से हारा भारत

Gautam Gambhir

विश्व कप 2026 में पहली बार रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को 20 ओवर में 188 रन बनाने थे, जो कि इन फॉर्म टीम इंडिया के सामने काफी छोटा टारगेट लग रहा था। लेकिन पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर ईशान किशन पवेलियन लौट गए तो तिलक वर्मा भी एक से अधिक रन नहीं बना सके।

जबकि पिछली तीन पारियों में शून्य बनाने वाले अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 12 गेंदों पर 15 रन बनाए। भारत का शीर्ष क्रम 26 रन तक पवेलियन लौट चुका था। जिसके बाद वाशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह भी एक-एक करके ड्रेसिंग रूम की ओर निराशा लेकर लौटते रहे और अंत में भारत की पारी 111 पर सिमट गई। टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर Gautam Gambhir ने बड़ा फैसला लिया है.

Gautam Gambhir 3 खिलाड़ियों को दिखा सकते हैं बाहर का रास्ता

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में शर्मनाक हार झेलने के बाद टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत होगी। अगर भारत को एक भी मैच में हार मिलती है तो उनको सुपर-8 से ही बाहर होना पड़ सकता है, जो कि इन फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी शर्मनाक बात होगी।

वहीं, कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) करो या मरो वाले दो मैचों में अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर को बाहर निकाल सकते हैं। जबकि अभिषेक की जगह संजू सैमसन को और सुंदर की जगह उप कप्तान अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। वहीं, रिंकू सिंह को बाहर करके टीम प्रबंधन उनकी जगह कुलदीप यादव को खिला सकते हैं, ताकि भारत का स्पिन विभाग चेन्नई की मुश्किल पिच पर मजबूत हो सके।

आउट हुए अभिषेक शर्मा, लेकिन ट्रोलिंग का शिकार बनीं बहन कोमल, जानिए क्या है पूरा मामला

अभिषेक, रिंकू, सुंदर के किया निराश

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 श्रृंखलाओं में विरोधी टीमों पर जमकर हल्ला बोल रहा था। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होते ही अभिषेक शर्मा ने भी रन बनाने बंद कर दिए। रिंकू सिंह के बल्ले से भी विश्व कप में बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है।

उन्होंने पांच पारियों में 24 रन बनाए हैं। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह शून्य का शिकार बने थे। जबकि अब तक विश्व कप में दो मैच खेल चुके सुंदर ने बल्ले से केवल 11 रन और गेंद से अभी तक एक भी विकेट नहीं चटकाई है। जबकि अक्षर पटेल का प्रदर्शन और फॉर्म वाशिंगटन सुंदर से काफी बेहतर है।

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, सूर्या(कप्तान), अक्षर, कुलदीप, संजू....

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

76 रनों से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com