फाइनल मुकाबले में इन 4 खिलाड़ियों को जगह नहीं दे रहे कोच गंभीर, उठवाएंगे इनसे सिर्फ पानी की बोतलें
Published - 06 Mar 2026, 01:15 PM | Updated - 06 Mar 2026, 01:31 PM
IND vs NZ: 20 टीमों से शुरू हुआ टी20 वर्ल्ड कप 206 का सफर अब अपने आखिरी चरण पर पहुंच आया है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) में खिताबी जंग टक्कर की होने वाली है. ऐसे में दोनों टीमें कोई भी गलत नहीं करना चाहेगी.
वहीं, भारतीय टीम के कोच गंभीर ने IND vs NZ मुकाबले के लिए प्लेइंग XI को लेकर रणनीति बनाई है, जिसके अनुसार वह उन 4 खिलाड़ियों को बाहर करेंगे जिनका प्रदर्शन औसत रहा है. वह पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ बेंच पर बैठे हुए ही नजर आए हैं, अब फाइनल में सिर्फ पानी की बोतलें ही उठाएंगे.
IND vs NZ मैच से बाहर रहेंगे यह 4 खिलाड़ी
1. रिंकू सिंह
रिंकू सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे पहला है. उनके लिए 20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद खराब रहा है. बतौर फिनिशर टीम में शामिल होने के बावजूद वह मैच का रूख पलटने में विफल रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में 5 पारियों में सिर्फ 5 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 11 रन रन का रहा.
आखिरी मुकाबला उन्होंने सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. रिंकू इस मैच में भी जीरो रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. हालांकि, बीच में उनके पिता का भी अचानक निधन हो गया था. जिसके बाद से रिंकू टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दिखाई नहीं दिए हैं. अब कोच गंभीर उन्हें IND vs NZ Final Match में भी खिलाने की जगह पानी की बोतले ही उठवाएंगे.
2. वाशिंगटन सुंदर
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. वह चोट से उभरकर टूर्नामेंट के बीच में टीम से जुड़े थे. लेकिन वह कमबैक करने में विफल रहे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह सफल पारी नहीं खेल पाए.
सुंदर ने अफ्रीका के खिलाफ 5वें नंबर पर 11 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बनाए थे. उन्हें जगह देने के लिए कोच गंभीर ने अक्षर पटेल को ग्याहरह से बाहर किया था. लेकिन साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद उन्हें अलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. अब जब सेमीफाइनल में बापू ने महत्वपूर्ण कैच लेकर खुद को साबित किया है, तो गौतम गंभीर IND vs NZ फाइनल मुकाबले में भी उन्हें बाहर नहीं करेंगे.
3. कुलदीप यादव
लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय चाइनमैच कुलदीप यादव का नाम है. उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड का हिस्सा तो बनाया गया, लेकिव वह ज्यादातर पानी ही पिलाते हुए नजर आए. हालांकि, कुलदीप को साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में खेलने का मौका मिला था. लेकिन वह 4.66 की इकॉनोमी से 14 रन लुटाते हुए 1 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे.
नतीजन भारत को अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. तब से ही कुलदीप डगआउट में बैठ रहे हैं. अब IND vs NZ मैच से भी वह बाहर ही रहेंगे.
4. मोहम्मद सिराज
इस लिस्ट में चौथे और आखिरी नंबर पर मोहम्मद सिराज का नाम है. उन्हें हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया ता. लेकिन वह मैदान पर खेलने से ज्यादा पानी की बोतले उठाते हुए दिखाई दिए. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में USA के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था.
सिराज ने इस मैच में 7.25 के इकॉनोमी से 3 विकेट चटकाए. इसके बावजूद वह प्लेइंग XI से बाहर है. अब सेमीफाइल के बाद फाइनल से भी कोच गंभीर उन्हें बाहर करेंगे.
Tagged:
IND vs NZ team india T20 World Cup 2026 Coach Gambhir FINAL MATCHऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर