कोच गंभीर इस खिलाड़ी के साथ कर रहे नाइंसाफी, 38 पारियों में 13 शतक 13 फिफ्टी के बावजूद नहीं दे रहे ODI डेब्यू

Published - 06 Jan 2026, 04:50 PM | Updated - 06 Jan 2026, 05:09 PM

Devdutt Padikkal

भारत में फिलहाल घरेलू क्रिकेट सीजन चल रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी हाल ही में समाप्त हुई है और अब विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे फॉर्मेट) खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में भारत के कई दिग्गज बल्लेबाज खेल रहे हैं और मैदान पर शतकों की बरसात हो रही है।

कई खिलाड़ी इस सीजन में 4 से भी ज्यादा शतक लगा चुके हैं। कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल(Devdutt Padikkal) ने पांच मुकाबलों में चार शतक जड़े हैं, जबकि कई अन्य खिलाड़ियों ने ओपनिंग मैच में ही शतक लगाकर शानदार शुरुआत की। बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने भी इस टूर्नामेंट में शतक लगाया है।

Devdutt Padikkal के नाम 13 शतक

कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल(Devdutt Padikkal) विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन के शुरुआती पांच में से चार मुकाबलों में शतक लगाया। राजस्थान के खिलाफ चल रहे छठे मुकाबले में पडिक्कल ने 82 गेंदों में 91 रन बनाकर चयनकर्ताओं को खुली चुनौती दी है। इससे पहले कर्नाटक बनाम त्रिपुरा मुकाबले में पडिक्कल ने 120 गेंदों में 108 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत कर्नाटक ने 80 रनों से मैच जीत लिया।

25 वर्षीय पडिक्कल(Devdutt Padikkal) ने लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना 13वां शतक पूरा किया। विशेष बात यह है कि उन्होंने यह कारनामा मात्र 38 पारियों में कर दिखाया है, जो अपने आप में एक बेमिसाल उपलब्धि है। 6 फीट 3 इंच लंबे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का जन्म केरल के एडप्पल में हुआ था। उन्होंने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। आज के लिहाज से देखा जाए तो उन्होंने अपेक्षाकृत थोड़ी देर से शुरुआत की, लेकिन उनके करियर के लिए यह समय सबसे सटीक साबित हुआ।

SL vs PAK 1st T20I Prediction in Hindi: पहले टी20 में किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

इस सीजन जड़े चार शानदार शतक

पडिक्कल(Devdutt Padikkal) ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक 4 शतक लगाए हैं। उनकी पारियों का लेखा-झोखा कुछ इस प्रकार है, झारखंड के खिलाफ 147 रन, केरल के खिलाफ: 137 गेंदों में 124 रन, पुडुचेरी के खिलाफ 113 रन, त्रिपुरा के खिलाफ 108 रन। तमिलनाडु के खिलाफ तीसरे मुकाबले में वे मात्र 22 रन बना पाए थे, हालांकि उस छोटी पारी में भी उन्होंने आक्रामक खेल दिखाया था।

राजस्थान के खिलाफ छठे मुकाबले में वे शतक के करीब थे, लेकिन 91 रन पर मानव सुथार की गेंद पर बोल्ड हो गए। भले ही उनका चयन न्यूजीलैंड सीरीज के लिए न हुआ हो, लेकिन वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मुख्य दावेदार बनकर उभरे हैं।

Devdutt Padikkal का लिस्ट-ए करियर

देवदत्त पडिक्कल(Devdutt Padikkal) ने लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में अपनी बल्लेबाजी से वास्तविक तहलका मचा रखा है। उन्होंने अब तक के करियर में मात्र 38 पारियों के दौरान लगभग 83 के असाधारण औसत के साथ 2676 रन जोड़कर सबको चकित कर दिया है। इस शानदार सफर में पडिक्कल ने कुल 13 शतक और 13 अर्धशतक जड़े हैं, जिसमें उनकी 152 रनों की पारी सर्वश्रेष्ठ रही है।

पडिक्कल पर यह कहावत पूरी तरह सटीक बैठती है कि संघर्ष जितना बड़ा होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी। वे अपनी आक्रामक और निरंतर बल्लेबाजी शैली से आधुनिक क्रिकेट में एक सलामी बल्लेबाज की परिभाषा को बदलते हुए नजर आ रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के कोचों का हुआ ऐलान, भारतीय नहीं इन 2 विदेशी खिलाड़ियों को दी गई जिम्मेदारी

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

कुल चार मैच।

83.62 का।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com