टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोच गंभीर ने तय कर लिया बल्लेबाजी क्रम, ओपनिंग से लेकर नंबर-6 तक खेलेंगे ये खिलाड़ी

Published - 30 Jan 2026, 03:09 PM | Updated - 30 Jan 2026, 03:10 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाना है। जबकि इस मैच से पूर्व टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 (T20 World Cup) मैच खेलना है, जो कि रविवार, 31 जनवरी को खेला जाएगा।

लेकिन इस टूर्नामेंट में भारत का शीर्ष और मध्यक्रम बल्लेबाजी ऑर्डर क्या होगा, इसको कोच गौतम गंभीर ने तय कर लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि ओपनिंग से लेकर नंबर-6 तक किन प्लेयर्स (T20 World Cup) को मौका मिल सकता है।

ये तीन खिलाड़ी करेंगे टॉप में बैटिंग

भारतीय टीम को टूर्नामेंट (T20 World Cup) का पहला मैच सात फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खेलना है। जबकि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करते नजर आ सकते हैं, जबकि ओपनिंग के स्लॉट में ईशान किशन भी शामिल हैं।

अगर शुरुआती मैचों में संजू सैमसन फ्लॉप होते हैं तो फिर उनकी जगह ईशान किशन को बतौर सलामी बल्लेबाज खिलाया जा सकता है। वहीं, नंबर तीन पर तिलक वर्मा की वापसी हो सकती है। तिलक की हाल ही में टेस्टिकुलर टॉर्शन शुरू होने से पहले उनकी टीम में वापसी हो सकती है।

चार से छह तक ये होगा बैटिंग ऑर्डर

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में भारत के लिए नंबर चार पर बैटिंग के लिए खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं, जो कि शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बैक टू बैक दो अर्धशतक ठोके हैं। वहीं, नंबर पांच पर हार्दिक पंड्या फिक्स माने जा रहे हैं।

बता दें कि, हार्दिक इस स्थान पर बड़े हिट्स लगाने के साथ-साथ पारी को संभालने की भूमिका भी संभाल सकते हैं। वहीं, नंबर छह पर कोच गौतम गंभीर बैटिंग के लिए रिंकू सिंह और शिवम दुबे दोनों को आजमा सकते हैं। हालांकि, नंबर छह पर अधिक मौके शिवम दुबे को मिलते नजर आ रहे हैं, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार कोच गंभीर इसमें फेरबदल कर सकते हैं।

इतिहास रचा गया! इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ खेले 160 टी20I मुकाबले

निचले क्रम में आएंगे ये खिलाड़ी

अगर कोच गौतम गंभीर शिवम दुबे को नंबर छह पर बैटिंग करने भेजते हैं तो नंबर सात पर रिंकू सिंह को बैटिंग के लिए उतारा जा सकता है। रिंकू भारत को बल्लेबाजी में गहराई प्रदान करते हैं। वहीं, उप कप्तान अक्षर पटेल नंबर आठ पर बैटिंग के लिए उतर सकते हैं।

जबकि नंबर 9 पर वरुण चक्रवर्ती, 10वें नंबर पर अर्शदीप सिंह और 11वें स्थान पर जसप्रीत बुमराह बैटिंग के लिए उतर सकते हैं। बता दें कि भारत टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में इसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है, जिसमें नंबर आठ तक बैटिंग के साथ-साथ, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के रूप में गेंदबाजी विकल्प भी मौजूद हैं।

T20 World Cup 2026 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

IND vs NZ Match Prediction in Hindi, 5th T20I: तिरुवंतपुरम में किसकी होगी जीत? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Tagged:

Suryakumar Yadav abhishek sharma T20 World Cup India vs USA
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

सात फरवरी को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com