Latest News
View All
MR-W vs MS-W Today Match Prediction, Match 8 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन
W, W, W.... रणजी में इस भारतीय पेसर ने ढाया कहर, हैट्रिक लेकर रच डाला नया इतिहास
भूवनेश्वर का तो हुआ कमबैक, लेकिन इन 4 बूढ़े खिलाड़ियों की अब नहीं होगी टीम इंडिया में कभी वापसी
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने चला बड़ा दांव, खरीदा अमेरिका का स्टार पेसर
एक मैच में चलता यह भारतीय खिलाड़ी, फिर अगले 8-10 मैचों में हो जाता फ्लॉप
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचों टी20 से बाहर रहेगा ये खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले इसे एक भी मौका
IND vs WI Today Match Prediction, 4th T20I – हैदराबाद में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
हैदराबाद टी20 की प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, संजू नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने शेयर की फोटो, तो कमेंट करने से नहीं चूके डेविड वॉर्नर
Published - 24 May 2021, 03:21 PM
आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर व देश लौट चुके हैं। जिसके बाद एक बार फिर खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने एक छोटी सी बहुत ही क्यूट कार के साथ अपनी फोटो शेयर की। जिसपर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर कमेंट करने से नहीं चूके।
Chris Gayle ने शेयर किया पोस्ट
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) सोशल मीडिया पर अपने अंदाज में शेयर की जाने वाली तस्वीरों को लेकर छाए रहते हैं। गेल मैदान पर तो बिंदास रहते हैं, सोशल मीडिया पर भी उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। उनके पोस्ट फैंस का मनोरंजन करते हैं। इसी क्रम में यूनिवर्स बॉस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बच्चों की बैठने वाली कार के साथ नजर आ रहे हैं।
क्रिस गेल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इम्मा पुल अप बेबी।' कैरेबियाई बल्लेबाज के पोस्ट पर डेविड वॉर्नर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्रिस गेल यह मेरे टाइप की कार लग रही है।'
गेल और वॉर्नर में है दोस्ती
क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर आईपीएल में लंबे वक्त से खेलते आ रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छी दोस्ती है। आईपीएल में इन्हें कई बार मैदान पर भी मस्ती करते हुए देखा गया है। ऊपर दी तस्वीर भी कुछ ऐसा बयां कर रही है। डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल (Chris Gayle) मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं।
गेल को साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है। इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज को फेवरेट के तौर पर देखा जा रहा है। आखिरी बार 2016 में भारत में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप को कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड को हराकर अपने नाम किया था। इस बार भी गेल, पोलार्ड, पूरन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों वाली विंडीज टीम यकीनन पसंदीदा रहेगी।
Tagged:
आईपीएल 2021 डेविड वॉर्नर कोरोना वायरस क्रिस गेल सोशल मीडियाऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।