CHR vs RGR 14th T20 Prediction in Hindi: आज किस टीम का पलड़ा भारी? पढ़ें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 05 Jan 2026, 09:58 AM | Updated - 05 Jan 2026, 09:59 AM

CHR vs RGR 14th T20 Prediction
CHR vs RGR 14th T20 BPL 2026

BPL 2025-26: चटग्राम रॉयल्स बनाम रंगपुर राइडर्स BPL 2025-26 टूर्नामेंट का 12वां मैच सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चटग्राम रॉयल्स 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ बेहतर रन रेट की वजह से पहले स्थान पर है वही रंगपुर राइडर्स टीम ने भी 3 मैच जीते हैं और वह 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

यह मैच टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच है इसलिए इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

CHR vs RGR BPL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: चटग्राम रॉयल्स vs रंगपुर राइडर्स (BPL 2025-26)

  • स्टेडियम: सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

  • मैच की तारीख: 5 जनवरी 2026 (05:30 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Fan Code पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 5

  • चटग्राम रॉयल्स ने जीते: 1

  • रंगपुर राइडर्स ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 की कवरेज पर बैन! अब नहीं देख सकेंगे आईपीएल

हालिया फॉर्म:

चटग्राम रॉयल्स WWLWL
रंगपुर राइडर्स WLWLW

सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

यह मैच सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 72 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 160 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 147 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 65%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले साल स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs39 Runs43 Runs
10 Overs62 Runs75 Runs
15 Overs98 Runs106 Runs
20 Overs142 Runs155 Runs

CHR vs RGR 14th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • डेविड मालन: रंगपुर राइडर टीम के सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने 4 मैच में 166 रन बनाए हैं पिछले मैच में भी 33 रन बनाए थे। इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

  • मोहम्मद नईम: चटग्राम रॉयल्स टीम के सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है। यह अभी तक 4 मैच में 156 रन बना चुके हैं इस मैच में भी पावर प्ले में रन बना सकते हैं।

CHR vs RGR 14th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • मुस्तफिजुर रहमान: यह काफी अनुभवी लेफ्ट-आर्म पेसर्स है। रंगपुर राइडर्स के लिए 4 मैच में 7 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • तनवीर इस्लाम: चटग्राम रॉयल्स के तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं इन्होंने 6 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी डेथ ओवरों में विकेट ले सकते हैं।

CHR vs RGR 14th T20 Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

इन दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और तीन-तीन मैच जीते हैं। हालांकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संतुलन को देखते हुए रंगपुर राइडर्स इस मैच में आगे नजर आ रही है। इस मैदान पर भी रंगपुर राइडर्स ने पिछले 10 में से 9 मैच जीते हैं दूसरी तरफ चटग्राम रॉयल्स का जीत प्रतिशत 83% रहा है।

CHR vs RGR 14th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

चटग्राम रॉयल्स: मोहम्मद नईम, एडम रॉसिंगटन (विकेटकीपर), शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, मिर्ज़ा ताहिर बेग, आसिफ अली, महेदी हसन (कप्तान), आमिर जमाल, तनवीर इस्लाम, शोरीफुल इस्लाम, मुकीदुल इस्लाम

रंगपुर राइडर्स: डेविड मालन, लिटन दास, तौहीद ह्रदय, काइल मेयर्स, महमूदुल्लाह, खुशदिल शाह, नूरुल हसन (कप्तान) (विकेट कीपर), अलीस अल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, अकिफ जावेद, रकीबुल हसन

चटग्राम रॉयल्स बनाम रंगपुर राइडर्स BPL 2025-26 के लिए स्क्वाड:

चटग्राम रॉयल्स: मोहम्मद नईम, एडम रॉसिंगटन (विकेटकीपर), शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, मिर्ज़ा ताहिर बेग, महेदी हसन (कप्तान), आमेर जमाल, तनवीर इस्लाम, शोरीफुल इस्लाम, मुकीदुल इस्लाम, एंजेलो परेरा, निरोशन डिकवेला, शुवागता होम, ज़ियाउर रहमान, अराफ़ात सनी, अबू हैदर रोनी, सलमान हुसैन इमोन, आसिफ अली, कैमरून डेलपोर्ट, कामरान गुलाम, चरिथ असलांका, अविष्का फर्नांडो, अबरार अहमद, सुमन खान, पॉल स्टर्लिंग, महफ़िजुल इस्लाम, ज़ाहिदुज़्ज़मां, मसूद गुरबाज़

रंगपुर राइडर्स: डेविड मालन, लिटन दास, तौहीद ह्रदय, काइल मेयर्स, खुशदिल शाह, नूरुल हसन (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, फहीम अशरफ, अलीस अल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, वेन मैडसेन, कमरुल इस्लाम, इफ्तिखार अहमद, अब्दुल हलीम, नईम हसन, मृत्युंजय चौधरी, रकीबुल हसन, एमिलियो गे, आकिफ जावेद, मुहम्मद अखलाक, ख्वाजा नफे, सुफियान मुकीम, इफ्तिखार हुसैन इफ्ति, मेहेदी हसन सोहाग

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

BPL Rangpur Riders CHR vs RGR 14th T20 Prediction CHR vs RGR Chattogram Royals
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

सिलहट की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी मानी जाती है। शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन बाद में रन बनाना आसान हो जाता है।

मौजूदा फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए रंगपुर राइडर्स (RGR) को इस मुकाबले में थोड़ी बढ़त हासिल है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com