Chennai Super Kings की ताकत हुई दोगुनी! दोनों मैच विनर फिट, इस डेट को अब एक्शन में आएंगे नजर

Published - 07 Apr 2026, 11:40 AM | Updated - 07 Apr 2026, 11:49 AM

Chennai Super Kings

IPL 2026 में लगातार तीन हार झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस के लिए आखिरकार एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के सबसे बड़े मैच विनर एम एस धोनी और युवा धाकड़ डेवाल्ड ब्रेविस अपनी चोट से उबर चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले के लिए फिट नजर आ रहे हैं। एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी और ब्रेविस ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया है, जिससे टीम की मजबूती अब दोगुनी हो गई है।

Chennai Super Kings में धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

ms and brevis

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए सबसे बड़ी राहत की बात उनके थाला यानी एम एस धोनी की वापसी है। धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहे थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं।

उनके साथ ही बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस भी साइड स्ट्रेन की चोट को मात देकर वापसी के लिए तैयार हैं। ब्रेविस का मिडिल ऑर्डर में होना चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की बल्लेबाजी को वो आक्रामकता देगा, जिसकी पिछले मैचों में कमी खली थी। अब यह दोनों खिलाड़ी शनिवार, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर चौके-छक्के बरसाते नजर आ सकते हैं।

CSK में नहीं चल रहा था सबकुछ ठीक! विवाद इतना बढ़ा की लेना पड़ा 10 करोड़ के खिलाड़ी को संन्यास

सीएसके पिछले तीन मैच में तीन हारी

IPL 2026 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा है। टीम ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में लगातार हार का सामना किया है।

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 8 विकेट से करारी शिकस्त दी, तो वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ भी टीम को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी। सबसे हालिया मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 43 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे धकेल दिया है।

इस हैट्रिक हार के बाद टीम पर वापसी का भारी दबाव है और धोनी की मौजूदगी इस मुश्किल वक्त में संजीवनी का काम कर सकती है।

IPL 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-10 लिस्ट जारी, एक नजर में देखें कौन-कौन शामिल

चेन्नई की खराब फील्डिंग बनी सर दर्द

मैच हारने के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनकी खराब फील्डिंग सबसे बड़ा सिरदर्द बन गई है। पिछले मैचों में टीम के खिलाड़ियों ने कई महत्वपूर्ण कैच छोड़े और बाउंड्री पर सुस्त नजर आए।

आरसीबी के खिलाफ मैच में भी खराब फील्डिंग की वजह से विपक्षी टीम 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। जानकारों का मानना है कि धोनी की कप्तानी वाली सलाह और मैदान पर उनकी मौजूदगी से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास लौटेगा और वे फील्डिंग की इन बचकानी गलतियों पर लगाम लगा पाएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है, तो 11 अप्रैल को चेपॉक के मैदान पर उन्हें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। धोनी और ब्रेविस की वापसी से अब फैंस को एक धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

मांसपेशियों में खिंचाव से

शुन्य, तीन मे से तीनोें हारी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com