चेन्नई सुपर किंग्स के 14.2 करोड़ रूपये में फिरा पानी, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, पूरे सीजन से होगा बाहर
Published - 23 Jan 2026, 04:58 PM | Updated - 23 Jan 2026, 05:00 PM
Table of Contents
आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने में अब मात्र कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को एक बड़ा झटका लगा है।
सीएसके मैनेजमेंट, जो पहले डैड आर्मी के नाम से मशहूर थी, अब युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा दांव खेल रही है। ऐसे में टीम से डैड आर्मी का ठप्पा हटता हुआ दिख रहा है। हालांकि, हाल ही में चेन्नई द्वारा टीम में शामिल किया गया एक स्टार युवा खिलाड़ी रणजी मैच के दौरान चोटिल हो गया है।
Chennai Super Kings का ऑलराउंडर हुआ चोटिल
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने इस साल मिनी ऑक्शन में कुल नौ खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया है, जिसमें दो अनकैप्ड खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था। इस बड़ी रकम को देखकर कई कैप्ड खिलाड़ी भी हैरान थे।
घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर इस समय चोटिल हो गए हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 19वें सीजन में शायद ही शिरकत कर पाएंगे। इस साल चेन्नई को कुल 16 मुकाबले खेलने हैं और टीम पिछले सीजन की विफलता को भुलाकर प्ले-ऑफ में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
प्रशांत वीर को कंधे में लगी चोट
रणजी ट्रॉफी का दूसरा भाग शुरू हो चुका है और उत्तर प्रदेश का मुकाबला झारखंड से चल रहा था। इसी दौरान मैच के 30वें ओवर की समाप्ति पर लंच से ठीक पहले प्रशांत वीर के कंधे में गंभीर चोट लग गई। मिड-ऑफ में फील्डिंग करने के दौरान गेंद को रोकने के लिए प्रशांत वीर ने अपने दाईं ओर छलांग लगाई, जिससे उनके कंधे में तेज झटका महसूस हुआ और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा।
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, वीर को ग्रेड टू टियर हुआ है, जिसमें खिलाड़ी को मैदान पर लौटने में लगभग तीन से चार हफ्ते का समय लगता है। यदि उनकी रिकवरी में देरी होती है, तो यह चेन्नई (Chennai Super Kings) के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि फ्रैंचाइजी ने उन पर मोटी रकम निवेश की है।
Chennai Super Kings इस साल युवाओं पर दांव खेली
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) एक नए अवतार में नजर आने वाली है। टीम ने इस बार कुल नौ खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिनमें पांच युवा भारतीय और चार विदेशी खिलाड़ी हैं। इस साल सीएसके के कुछ पुराने दिग्गज जैसे रवींद्र जडेजा और सैम करन दूसरी टीमों के लिए खेलते दिखेंगे।
वहीं, सबसे बड़ा बदलाव संजू सैमसन के रूप में हुआ है, जो कई सालों तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहने के बाद अब पीली जर्सी में नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि संजू सैमसन टीम के कप्तान की भूमिका में भी दिख सकते हैं। सीएसके का स्क्वाड इस बार काफी संतुलित है जिसमें एमएस धोनी के अनुभव के साथ संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं।
IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का पूरा स्क्वाड: एमएस धोनी, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्वील पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामाकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू विलियम शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजनपीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर।
टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर सकता ये बूढ़ा खिलाड़ी, अब फॉर्म भी नहीं दे रही साथ
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर