पाकिस्तान टीम में बवाल! बाबर आजम और फखर जमां की हरकत से मचा हंगामा, बड़े कांड का खुलासा
Published - 21 Mar 2026, 09:01 AM | Updated - 21 Mar 2026, 09:05 AM
पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। इस बार विवाद का केंद्र टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम (Babar Azam) और फखर जमां हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसने पीसीबी के अंदर हड़कंप मचा दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबर आजम (Babar Azam) और फखर जमां टूर्नामेंट के दौरान अपनी नाकामी को छिपाया, फिर भी इन्हें टीम में शामिल किया गया। इस खुलासे के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
अनफिट होने के बावजूद खेले Babar Azam और फखर जमां?

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल पैनल को यह संदेह है कि बाबर आजम (Babar Azam) और फखर जमां टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुने जाते समय 100 प्रतिशत फिट नहीं थे।
यह मामला तब प्रकाश में आया जब वर्ल्ड कप के बाद खिलाड़ियों की मेडिकल जांच की गई। यूके स्थित स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जावेद मुगल, जो हाल ही में पीसीबी के मेडिकल डायरेक्टर बने हैं,
उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जांच में सामने आया है कि बाबर की हैमस्ट्रिंग की चोट पहले के अनुमान से कहीं ज्यादा गंभीर है।
टीम फिजियो पर लगे गंभीर आरोप, जांच शुरू
इस पूरे विवाद में टीम के फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डीकन की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। चयन समिति का कहना है कि उन्होंने खिलाड़ियों को टीम में तभी शामिल किया था जब फिजियो ने उन्हें फिट होने का सर्टिफिकेट दिया था।
अब आरोप लग रहे हैं कि क्लिफ डीकन ने खिलाड़ियों के साथ अपने करीबी संबंधों के चलते उनकी चोटों को नजरअंदाज किया और उन्हें खेलने की इजाजत दी। पीसीबी अब इस बात की तहकीकात कर रहा है कि क्या जानबूझकर फिटनेस रिपोर्ट के साथ खिलवाड़ किया गया ताकि सीनियर खिलाड़ियों को टीम में जगह मिल सके।
MS Dhoni ने छोड़ा अपना आइकॉनिक नंबर-7, पोस्ट करते हुए बताया किस नंबर की जर्सी पर कर रहे स्विच
पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की लहर
वर्ल्ड कप में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में पहले से ही काफी तनाव है। मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद ने स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड इस मामले में किसी को नहीं बख्शेगा।
इसी विवाद के चलते बाबर आजम (Babar Azam) और फखर जमां को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रखा गया है। फिलहाल बाबर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं और उनकी कोशिश है कि वह 26 मार्च से शुरू होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग से पहले फिट हो सकें।
इस बड़े कांड के खुलासे ने पाकिस्तान टीम के मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के पेशेवर रवैये पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि पीसीबी की जांच रिपोर्ट में क्या निकलकर आता है और इन दिग्गजों पर क्या कार्रवाई होती है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर