न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव, स्टार खिलाड़ी का अचानक कटा पत्ता
Published - 08 Jan 2026, 03:17 PM | Updated - 08 Jan 2026, 03:18 PM
Table of Contents
Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पांच मैच की इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 20 दिसंबर को स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया था, लेकिन श्रृंखला शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम (Team India) को एक बड़ा झटका लगा है।
टीम के स्टार खिलाड़ी का अचानक से टीम से पत्ता कट चुका है। इस बदलाव ने न्यूजीलैंड सीरीज और अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया की परेशानियों में दोगुना इजाफा कर दिया है।
स्टार खिलाड़ी हुआ Team India से बाहर!
भारतीय टीम (Team India) के युवा विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा आगामी न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह 21 जनवरी से शुरू होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। पीटीआई रिपोर्ट्स के अनुसार, तिलक वर्मा की हाल ही में सर्जरी हुई है और इसी के कारण उन्हें सीरीज से बाहर किया जा रहा है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही चयनकर्ता तिलक के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकते हैं।
🚨 NO TILAK VERMA IN T20I SERIES Vs NZ 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) January 8, 2026
- Tilak Verma is likely to miss the T20I series against New Zealand. (The Indian Express). pic.twitter.com/kEjE29Mfbh
टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या से जूझ रहे तिलक
तिलक वर्मा टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या से जूझ रहे थे। 7 जनवरी की सुबह राजकोट में नाश्ता करते समय अचानक से शरीर के निचले हिस्से में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया और समय रहते डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उनकी सर्जरी कर दी।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि 7 जनवरी को तिलक हैदराबाद टीम के साथ राजकोट में थे, जहां उन्हें अचानक से दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें गोकुल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने तिलक की जांच और स्कैन करने के बाद मालूम चला कि उन्हें टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या है और बिना देरी करे विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर सर्जरी की गई।
विश्व कप के शुरुआती मैचों बाहर!
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए अब केवल एक महीने का समय शेष है और ऐसे में तिलक की समस्या से टीम (Team India) प्रबंधन की परेशानियों को बढ़ा दिया है।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब तक रिकवर होकर वापस मैदान पर वापसी कर सकते हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि तिलक को विश्व कप 2026 के शुरुआत दो मैच मिस करने पड़ सकते हैं। हालांकि, विश्व कप में भारत (Team India) के शुरुआती दो मैच संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया के साथ हैं और ऐसे में तिलक को रिकवरी करने के लिए पर्याप्त समय दिया जा सकता है।
कौन कर सकता है तिलक को रिप्लेस!
तिलक वर्मा के न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद उनकी जगह कौन लेगा इसपर अभी तक बीसीसीआई ने कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर को लंबे समय बाद टी20 टीम (Team India) में वापसी का मौका दिया जा सकता है।
श्रेयस इस समय काफी धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं और इसका फायदा उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चुनकर मिल सकता है। हालांकि, रिप्लेसमेंट में शुभमन गिल का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन उनके पिछले आंकड़ों को देखते हुए, उन्हें मौका मिलना बेहद मुश्किल है। ऐसे में श्रेयस का नाम दौड़ में सबसे आगे है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर