नीदरलैंड के खिलाफ आराम करेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव! फिर ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान-उपकप्तान

Published - 16 Feb 2026, 11:42 AM | Updated - 16 Feb 2026, 11:47 AM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में रविवार को भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने 61 रन से जीत लिया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन सुपर-8 से पहले भारतीय टीम को लीग चरण में आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से खेलना है।

माना जा रहा है कि इस मैच में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बैगर मैदान पर उतर सकती है और ये फैसला कप्तान को बड़े मैचों से पहले थोड़ा आराम देने के लिए किया जा सकता है। ऐसे में सूर्या की गैरहाजिरी में ये दो खिलाड़ी भारत के कप्तान और उप कप्तान की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

Suryakumar Yadav को मिल सकता है आराम

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में बेहद शानदार रहा है। भारत ने विश्व कप 2026 के पहले मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका को पटखनी दी थी तो दूसरे मैच में भारत ने नामीबिया को दिल्ली में 93 रन के बड़े अंतर से हराया था।

इसके बाद 15 फरवरी को श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में आसानी से प्रवेश कर लिया है। लेकिन माना जा रहा है कि नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी लीग चरण मैच से पहले कोच गौतम गंभीर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आराम करने का मौका दे सकते हैं। दरअसल, सूर्या काफी लंबे समय से बैक टू बैक क्रिकेट खेल रहे हैं और ऐसे में सुपर-8 के अहम मुकाबलों से पहले सूर्या को आराम मिल सकता है।

ये खिलाड़ी बनेगा कप्तान

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अगर नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में अनुुपस्थित रहते हैं तो उनकी जगह अक्षर पटेल को कप्तान बनाया जा सकता है, जो कि वर्तमान टीम इंडिया के उप कप्तान हैं।

बता दें कि, अक्षर ने अभी तक भारत की टी20 प्रारूप में कप्तानी नहीं की है, लेकिन उनके पास अपनी गृह-राज्य टीम गुजरात और आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने का अच्छा-खासा अनुभव मौजूद है। यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने बड़े टूर्नामेंट में अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया है और अब वह पहली बार नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8: भारत की 15 सदस्यीय टीम फाइनल, इन खिलाड़ियों को मिला गोल्डन चांस

उप कप्तान का नाम भी हुआ फिक्स

नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में अगर अक्षर पटेल कप्तान की भूमिका में नजर आते हैं तो उप कप्तान के तौर पर हार्दिक पंड्या का चुनाव किया जा सकता है। बता दें कि, हार्दिक पंड्या 2024 में खेले गए टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के उप कप्तान थे, जबकि 16 टी20 मैचों में हार्दिक भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें से 10 मैचों में भारत को जीत मिली है।

वहीं, 5 मैच भारत ने गंवाए हैं और एक मैच टाई रहा है। हार्दिक के इन शानदार आंकड़ों के बाद वह उप कप्तान बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन का इस मामले में क्या मानना है। क्या वह सूर्या (Suryakumar Yadav) को आराम देकर अक्षर, हार्दिक को कप्तान-उप कप्तान बनाएगी, या फिर वह सूर्या के साथ जाने का फैसला करेगी।

रिकॉर्ड्स की बरसात! IND vs PAK मुकाबले में बने 12 बड़े कीर्तिमान, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी भारत

Tagged:

Suryakumar Yadav hardik pandya axar patel India vs Netherlands
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

10 टी20 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com