कप्तान सूर्या ने इस खिलाड़ी को दिया था फुल सपोर्ट, कंधे में हाथ रखकर बोला 'तू 8 जीरो भी बनाएगा तब भी 9वां मैच खेलेगा....'

Published - 12 Mar 2026, 01:04 PM | Updated - 12 Mar 2026, 01:21 PM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में पहले भारतीय बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश की तो बाद में गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों को एक-एक रन बनाने के लिए तरसा दिया।

यह भारत का बैक टू बैक दूसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब है, जिसको जीतने के बाद कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक खिलाड़ी के कंधे पर हाथ रखकर कहा था कि 'तू 8 जीरो भी बनाएगा तब भी 9वां मैच खेलेगा....।' चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी, जिसको कप्तान सूर्या कर रहे थे इतना सपोर्ट।

कप्तान सूर्या ने इस खिलाड़ी को दिया था फुल सपोर्ट

वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने खुलासा किया है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कप्तान सूर्या बोले

‘’मैंने उसको सीधा और आसान प्लान समझाया कि इस विश्व कप में कुल 9 मैच हैं। अगर वह आठ मैचों में जीरो पर आउट होता है तो भी फाइनल में खेलते नजर आएंगा। मैं इस बात की गारंटी देता हूं कि आप फाइनल में पहली गेंद का सामना करेंगे।’’

कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अभिषेक शर्मा पर उस वक्त भरोसा जताया था, जब वह शुरुआती तीन मैचों में खाता तक नहीं खोल सके थे। इसके बाद सुपर-8 और सेमीफाइनल में भी वह रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए।

लेकिन फाइनल मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर पिछली पारियों के फ्लॉप प्रदर्शन को भूला दिया। अभिषेक की फिफ्टी फाइनल में सिर्फ 18 गेंदों पर आई थी, जो कि मैच का गेम चेंजिग मूमेंट साबित हुई।

6 ओवर में बदल गया था खेल- Suryakumar Yadav

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले में बिना कोई नुकसान के 92 रन बनाए थे। इस दौरान अभिषेक ने पावर प्ले में अपना पचासा पूरा कर लिया था, जो कि भारत के लिए काफी फायदे का सौदा साबित हुई।

दरअसल, टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा से फाइनल में कुछ इसी तरह की पारी की उम्मीद कर रहा था, जिसपर वह खरे उतरे। कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) ने अभिषेक को लेकर कहा

’वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कि अपनी बल्लेबाजी से मैच पलट देते हैं। मुझे मालूम था कि एक दिन ऐसा आएगा, जब वह इसे समाप्त करेंगे। फाइनल मैच के दौरान अक्षर पटेल मेरे पास बैठे थे और उन्होंने कहा कि हमारी टीम में दुनिया के दो खिलाड़ी हैं और वो आज फायर करेंगे। वह पूरे टूर्नामेंट में काफी मेहनत कर रहा था। उसने फाइनल में 18 गेंदों पर 50 बनाए और भारत ने 6 ओवर में 90 (92) रन। वहीं, से पूरा मैच बदल गया।’’

दिग्गज खिलाड़ी के बयान ने मचाई हलचल, बोला 'संजू सैमसन को अब नया टी20 कप्तान बनाओ....'

घर में खेलने का होता है अतिरिक्त दबाव

भारतीय टीम अपने घर में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली दूसरी की पहली टीम बन गई है। उनसे पहले ये उपलब्धि किसी दूसरे देश ने हासिल नहीं की है। लेकिन इस टूर्नामेंट का दबाव टीम इंडिया पर साफ नजर आ रहा था, जिसका खुलासा अब जाकर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने किया है। कप्तान सूर्या बोले

‘’कि आप जब अपने देश में खेल रहे होते हैं तो किसी भी होम टीम पर काफी दबाव होता है। आप एयरपोर्ट, होटल में जब बाकी लोगों से मिलते हैं, सिक्योरिटी स्टाफ जब आपका बैग स्कैन करते हैं तो कहते हैं कि ऑल द बेस्ट, कप जीतो। हमने बाहर के शोर से बचने के लिए हेडफोन का सहारा लिया।

कुछ खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली, जो कि 25-26 साल के प्लेयर्स के लिए काफी मुश्किल होता है। लेकिन उन्होंने ऐसा किया। हमने ड्रेसिंग रूम में टीवी को बंद कर दिया। इस तरह से अपने इस दबाव से बचने का प्रयास किया।''

इस तरह किया था हार्दिक पांड्या ने वो तिरंगे का अपमान, अब जाकर तेजी से वायरल हुआ VIDEO

Tagged:

team india Suryakumar Yadav abhishek sharma T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

242 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com