कप्तान सूर्या ने अपने सभी खिलाड़ियों को दिए एक-एक शब्द के नाम! अभिषेक को बताया 'Fearless' तो संजू को 'Chetta'
Published - 14 Mar 2026, 09:59 AM | Updated - 14 Mar 2026, 10:08 AM
Suryakumar Yadav ने भारतीय खिलाड़ियों को दिया उपनाम

सभी खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत में अहम भूमिका निभाई है. कप्तान सूर्या ने भी इस जीत का श्रेय टीम के सभी प्लेयर्स को दिया है. साथ ही उन्होंने अपनी लीडरशिप पर भरोसा दिखाने वाली बीसीसीआई, जय शाह, और पूर्व कैप्टन रोहित शर्मा को धन्यवाद कहा था.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का प्रर्दशन
2026 विश्व कप में भारत का सफर जीत के साथ हुआ था. लेकिन सुपर -8 के मुकाबलों में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के आगे करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी गलतियों से सीखकर टूर्नामेंट में अपनी ऐसी रफ्तार पकड़ी की जीत के साथ ही टूर्नामेंट का अंत किया.
भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटवाया था. फिर फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब हासिल किया.
सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर
35 साल के Suryakumar Yadav ने भारत के लिए सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेला है. जबकि, उन्होंने 37 वनडे, 113 टी20i मैच खेले हैं. इस दौरान सूर्या ने ODI में 773 रन, टी20 में 3272 रन और टेस्ट में सिर्फ 8 रन बनाए हैं. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तान के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने विश्व कप 2026 की 9 मैचों की पारियों में 30.25 की औसत से 242 रन बनाए है.
बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने फिर की ओछी हरकत, सलमान आगा को धोखे से किया OUT, चीटिंग का VIDEO वायरल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर