कप्तान सलमान आगा ने बाबर आजम को दी कड़ी चेतवानी, टीम से बाहर करने की दी धमकी
Published - 08 Feb 2026, 03:46 PM | Updated - 09 Feb 2026, 01:02 PM
Table of Contents
Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को लेकर वर्तमान टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है। सलमान ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कड़े शब्दों में बाबर आजम का नाम लेकर उनको बाहर करने की धमकी दे दी है।
इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आगाज नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से किया था, जहां पर मैन इन ग्रीन ने 3 विकेट से मैच जीता था। एक समय हार की कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान को फहीम अशरफ ने जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। इस मैच में भी बाबर आजम (Babar Azam) बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे।
सलमान आगा ने दी चेतावनी
नीदरलैंड्स के मुकाबले के दौरान पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया था, जहां पर पाकिस्तानी प्रशंसक बाबर आजम से एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन एक खराब शॉट खेलकर बाबर 18 गेंदों पर केवल 15 रन ही बना सके।
बता दें कि, बाबर के आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम 148 रनों का पीछा करते हुए मुश्किलों में लग रही थी, लेकिन फहीम की शानदार पारी ने पाक को जीत के पार पहुंचा दिया। वहीं, इस मैच के बाद कप्तान सलमान अली आगा से पत्रकारों ने बाबर को लेकर सवाल किया। एक पत्रकार ने सलमान से पूछा कि
‘क्या बाबर आजम (Babar Azam) को ड्रॉप करके उनकी जगह ख्वाजा नफे को खिलाया जा सकता है, जिनके साथ गलत हो रहा है? इससे पाकिस्तान 200 रनों के आंकड़े को छू सकेगा।’’
Fakhar and Babar can be dropped during wt20.. pic.twitter.com/opDM0HsCXC
— Usama Zafar (@Usama7) February 6, 2026
इसपर कप्तान सलमान अली आगा ने जवाब दिया कि ‘हम हर मुकाबले में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतरेंगे। अगर हमें लगेगा कि बाबर या कोई और वरिष्ठ खिलाड़ी टीम में फिट नहीं बैठ रहा तो उसे बाहर बिठा देंगे।’
स्ट्राइक रेट पर उठते रहे हैं सवाल
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के स्ट्राइक रेट पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ता उनपर लगातार भरोसा जताते रहे हैं। बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 से पहले बाबर ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेला था, जहां पर उनका स्ट्राइक रेट 100 के करीब था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली पिछली टी20 सीरीज में उन्होंने 124.59 के मामूली स्ट्राइक रेट से केवल 76 रन बनाए थे, जिसमें एक पचासा शामिल था।
वहीं, ख्वाजा नफे ने अभी तक खेले दो इंटरनेशनल टी20 मैचों में 174 के दमदार स्ट्राइक रेट से 47 रन बनाए थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 10 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ होने वाले मुकाबले में बाबर आजम (Babar Azam) क्या कमाल कर पाते हैं, क्योंकि अगर वह यहां पर फ्लॉप होते हैं तो कप्तान सलमान अली आगा उनको बेंच पर बैठा सकते हैं।
क्या ऊपर मिलेगा Babar Azam को मौका?
टी20 इंटरनेशनल में वापसी के बाद बाबर आजम (Babar Azam) को टीम प्रबंधन नंबर चार पर आजमा रहा है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बाबर को शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करवाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, बाबर ने पाकिस्तान के लिए अभी तक 140 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।
जबकि नंबर तीन पर बाबर ने 40 मैचों में 42.87 की औसत और 125.64 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1372 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल है। लेकिन कप्तान सलमान अली आगा ने साफ कर दिया है कि टी20 प्रारूप में नंबर तीन पर वहीं बैटिंग करेंगे।
सलमान का मानना है कि टीम को पावर प्ले में स्पिन गेंदबाजी का सामना करना पड़ सकता है और वह इस दौरान स्पिन गेंदबाजों पर हावी हो सकते हैं। इसलिए उन्होंने खुद को नंबर तीन पर स्थापित करने का फैसला किया है। ऐसे में साफ है कि बाबर (Babar Azam) अब पूरे टूर्नामेंट में नंबर चार पर बैटिंग करते नजर आएंगे, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह खुद को कितनी जल्दी नए किरदार में ढालने में सफल रहते हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर