CSK की लगातार 3 हार का कप्तान Ruturaj Gaikwad ने बताया गुनहगार, सिर्फ इस खिलाड़ी को ठहराया पूरा जिम्मेदार

Published - 06 Apr 2026, 10:06 AM | Updated - 06 Apr 2026, 10:50 AM

Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है. टीम ने सीजन की शुरूआत ही एमएस धोनी के बाहर होने के साथ की थी. वहीं, 5 अप्रैल, रविवार को चेन्नई और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया. इस हाईवोल्टेज मैच में RCB ने 43 रनों से जीत दर्ज की.

जबकि, CSK को फिर से अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने बताया कि टीम की हार का असली गुनहगार कौन है.

Ruturaj Gaikwad ने बताया कौन है हार का दोषी?

Ruturaj Gaikwad

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. CSK टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 207 रन ही बना सकी. वहीं, इस हार पर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने दुख जाहिर करते हुए कहा,

"सच कहूँ तो, मैं भी हैरान था। सरफराज, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, और कुछ हद तक शिवम दुबे ने भी बहुत बढ़िया लड़ाई लड़ी। इसलिए मुझे लगता है कि शायद अगर मैंने टॉप ऑर्डर में और ज़्यादा योगदान दिया होता—कौन जाने—तो हम शायद यह लक्ष्य हासिल कर लेते। तो, आज इसकी ज़िम्मेदारी पक्के तौर पर मुझ पर है"

ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरी हार का दोषी खुद को बताया. उनका मानना है कि अगर वह थोड़े और ज्यादा रन बना पाते तो नतीजा कुछ और होता.

कौन है ये वायरल मिस्ट्री गर्ल? जो बताई जा रही PBKS खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड, लिंकअप की खबरें हुई तेज

कोहली का अहम कैच छूटा

गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अपनी टीम की फील्डिंग की भी आलोचना की. कप्तान ने कहा, अगर हमने विराट कोहली का शुरुआती कैच लपक लिया होता, तो मुझे लगता है कि शायद मैच का मोमेंटम हमारे पक्ष में आ जाता। लेकिन मुझे लगता है कि 13वें या 14वें ओवर तक भी मैच हमारे ही हाथ में था, और ठीक उसी समय मैच का रुख पूरी तरह से बदल गया।"

CSK की कमजोर ओपनिंग

चेन्नई सुपर किंग्स की और से RCB द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन और ऋतुरात गायकवाड़ ओपनिंग के लिए उतरे. संजू सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. गायकवाड़ 7 रन और आयुष भी 1 रन बनाकर चलते बने. फिर सरफराज खान ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए फिफ्टी जड़ी.

फिर प्रशांत वीर 43, जेमी 37, शिवम दुबे 19 और अंशुल कंबोज ने 19 रन जोड़े. इन खिलाड़ियों की बदौलत CSK सम्मानजनक 207 रन का स्कोर बनाने में कामयाब रही. लेकिन पूरी टीम 19.4 ओवर में सिमट गई.

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

रजत पाटीदार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com