'हमने हार नहीं मानी...' पाकिस्तान से शिकस्त के बाद कप्तान चरिथ असलंका ने नहीं झुकाया सिर, हसंरगा की तारीफ में कही ये बात

Published - 24 Sep 2025, 12:36 AM | Updated - 24 Sep 2025, 11:34 PM

Asia Cup Charith Asalanka

Charith Asalanka: एशिया कप 2025 में बीती रात (23 सितंबर) को श्रीलंका क्रिकेट टीम और पाकिस्तान टीम के बीच में सुपर-4 का अहम मैच खेला गया। बांग्लादेश के हाथों मिली हार के बाद श्रीलंकाई टीम की ओर से अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद थी।

लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विरोधी टीम की कमजोर बल्लेबाजी के बाद भी श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका टीम को 12 गेंद पहले ही 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। पाक टीम की ओर हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने आखिरी में अहम पारी खेली। हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) ने टीम की कमियों के बारे में बात की।

ये भी पढ़ें- पुरुष तो पुरुष पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर भी निकली जाहिल, अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद 6-0 का किया इशारा

हार के बाद क्या बोले श्रीलंका के कप्तान Charith Asalanka

श्रीलंका टीम की 5 विकेट से हार के बाद कप्तान चरिथ असलंका ने हसरंगा की तारीफ की। साथ ही कहा कि उन्होंने अंत तक हार नहीं मानी। कप्तान असलंका ने कहा कि 'अगर आप 10वें ओवर से पहले 5 विकेट खो देते हैं तो ये कठिन होगासतह अच्छी थी। उन्होंने पहले 8-9 ओवरों में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कियाहमने सिर्फ 133 रन बनाएलेकिन हमने हार नहीं मानी और कड़ा संघर्ष कियाहसरंगा सफेद गेंद क्रिकेट के सुपर स्टार हैं'।

श्रीलंका ने किया निराशाजनक प्रदर्शन, मिली 5 विकेट से हार

एशिया कप की दूसरी सफल टीम श्रीलंका ने सुपर-4 के मैचों में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। पहले बांग्लदेश के हाथों हार होने के बाद अब श्रीलंका टीम को पाकिस्तान के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान चरिथ असलंका के (Charith Asalanka) टॉस हारने के बाद श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई। जहां पर 8 विकेट के नुकसान पर टीम ने पूरे 20 ओवर में सिर्फ 133 रन ही बनाए।

टीम की ओर से सबसे कामिंदु मेंडिस ने 50 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) 20 रनों पर पवेलियन लौट गए। पाक टीम की ओर से शाहिन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वहीं, हुसैन तलत ने दो विकेट निकाले। इसके बाद पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई। श्रीलंका के गेदंबाज 6वें ओवर में ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक करने में सफल हुए।

लगातार विकेट गिरने का फायदा भी श्रीलंका टीम नहीं उठा सकी। गेंदबाजी में कमाल करने वाले हुसैन तलत ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया, उन्होंने अहम 32 रनों की पारी खेली। आखिर में मोहम्मद नवाज ने तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 38 रनों की अहम पारी खेली, जिसके चलते पाकिस्तान टीम ने मैच ने 5 विकेट से मैच जीत लिया।

टीम इंडिया के साथ श्रीलंका को खेलना है आखिरी मैच

श्रीलंका टीम बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ हार के बाद अब लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। सुपर-4 में अब चरिथ असलंका (Charith Asalanka) की कप्तानी वाली श्रीलंका टीम का अगला मैच टीम इंडिया के साथ है, जोकि 26 सितंबर को खेला जाना है। एशिया कप का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- वानिन्दु हसरंगा ने अबरार अहमद के मुंह पर मारा ऐसा तमाचा, जिंदगी भर नहीं भूलेंगे पाकिस्तानी बल्लेबाज, VIDEO वायरल

Tagged:

SL vs PAK Sri Lanka Team cricket news Charith Asalanka Asia Cup 2025 Charith Asalanka Statement

एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का अगला मैच 24 सितंबर को बांग्लादेश के साथ है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com