श्रीलंका-वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे से होम ODI सीरीज के लिए कप्तान-उपकप्तान फाइनल, ये 2 दिग्गजों को कमान
Published - 27 Mar 2026, 10:45 AM | Updated - 27 Mar 2026, 10:49 AM
Table of Contents
ODI Series: टीम इंडिया के साल 2026-27 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. जिसके मुताबिक, भारत को वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने ही घर में वनडे सीरीज (ODI Series) खेलेनी है. घरेलू सीजन की शुरूआत भारत 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा.
इन सीरीज को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है. इसी बीच BCCI ने टीम इंडिया के वनडे कप्तान और उपकप्तान के नाम तय किए हैं, जो कि अपनी अगुवाई में जीत सुनिश्चित करेंगे.
ODI Series में ये दो खिलाड़ी होंगे कप्तान-उपकप्तान

बीसीसीआई की नजरें अब 2027 वर्ल्ड कप पर है. ऐसे में मैनेजमेंट चाहता है कि टीम इंडिया के पास एक अनुभवी और स्थिर कप्तान-उपकप्तान हो. जो लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम की बागडोर संभाल सके. इसी लहाज से अब बोर्ड बार-बार कप्तान और उपकप्तान बदलने के मूड में नहीं है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका-वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे से होम ODI Series के लिए भारत की कप्तानी शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि उपकप्तानी केएल राहुल के पास रहेगी. माना जा रहा है कि यह दोनों खिलाड़ी ही ओडीआई विश्व कप 2027 तक भारत के लीडर की भूमिका निभाएंगे.
केएल राहुल का अनुभव और गिल का कूल अंदाज
शुभमन गिल ने पिछले कुछ वर्षों में वनडे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपने बल्ले से लगातार रन बनाए हैं और कई अहम मैचों में भारत को जीत दिलाई है. गिल का शांत स्वभाव और सोचने की शक्ति उन्हें अन्य कप्तानों से अलग बनाती है. इसी कारण टीम मैनेजमेंट उन्हें लंबे समय तक टीम इंडिया का ODI कप्तान बनाए रखना चाहता है, और 2027 वर्ल्ड कर तक तैयार करने की कोशिश में है.
दूसरी ओर केएल राहुल हैं, जो कि टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी कहे जाते हैं. केएल राहुल का स्वभाव है मुश्किल परिस्थियों में भी कूल रहना और सही फैसले लेना. ऐसे में राहुल का अनुभव टीम इंडिया के लिए काफी महत्वूर्ण है. युवा गिल के साथ सीनियर केएल राहुल की मौजूदगी विरोधियों के खिलाफ हथियार का काम करेगी.
मई 2027 तक अब कुल 20 ODI मैच खेलेगी टीम इंडिया, सभी मैच की डेट का अधिकारिक ऐलान
भारत की लंबे वक्त तक संभालेंगे जिम्मेदारी
श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली ODI होम सीरीज (ODI Series) युवा खिलाड़ियों के लिए लास्ट चांस है. टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर इन मुकाबलों के तहत युवा खिलाड़ियों को परखना चाहता है. ताकि वर्ल्ड कप 2027 तक एक खतरनाक टीम तैयार की जाए सके.
लिहाजा, श्रीलंका-वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे श्रृंखला में केएल राहुल और शुभमन गिल के अंडर बोर्ड भविष्य की योजना पर काम कर रहा है. अगर दोनों खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और युवा प्लेयर्स के लिए आइडल बनते हैं तो भारत के पास लंबे समय तक स्थिर कप्तान और उपकप्तान होंगे.
फाफ डू प्लेसी का बड़ा बयान वायरल, 'गौतम गंभीर गुंडा हैं, वो किसी की रिस्पेक्ट नहीं करता...'
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर