CAN vs UAE: टी20 विश्व कप 2026 में UAE ने खोला जीत का खाता, कनाडा को 5 विकेट हराया, शर्मा-खान ने डेथ ओवर में पलटी बाजी

Published - 13 Feb 2026, 06:54 PM | Updated - 14 Feb 2026, 10:53 AM

CAN Vs UAE

CAN vs UAE: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का 20वां मुकाबला शुक्रवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन उनके बल्लेबाज 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर केवल 150 रन बना सके।

151 रनों का पीछा करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात (CAN vs UAE) की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन सलामी बल्लेबाज आर्यांश शर्मा के नाबाद 74 और शोहैब खान की विस्फोटक 51 रन की पारी की बदौलत यूएई ने ये मैच आखिरी ओवर में 5 विकेट से जीत लिया। टी20 विश्व कप 2026 में यह यूएई की पहली जीत है जो कि काफी खास मौके पर आई है। जबकि कनाडा को बैक टू बैक दूसरी हार का सामना विश्व कप 2026 में करना पड़ा है।

CAN vs UAE: हर्ष ने पहुंचाना कनाडा को 150 पर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा (CAN vs UAE) की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान दिलप्रीत बाजवा दूसरे ही ओवर में 11 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए तो युवराज समरा भी 5 रन ही बना सके। कनाडा के दोनों सलामी बल्लेबाज 19 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे। जबकि निकोलस किर्टन 4 के स्कोर से आगे नहीं बढ़ सके।

यहां तक कनाडा ने 38 पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे और टीम संकट में लग रही थी। लेकिन यहां से हर्ष ठाकर और नवनीत धालीवाल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी की और कनाडा (CAN vs UAE) को दोबारा मैच में वापस लेकर आए।

लेकिन 96 के स्कोर पर धालीवाल 34 रन बनाकर आउट होए। मगर हर्ष ने एक छोर संभालेंगे रखा। यूएई के खिलाफ हर्ष ने 41 गेंदों का सामना किया, जिसपर उन्होंने शानदार 50 रन की पारी खेली थी। लेकिन हर्ष का विकेट गिरने के बाद कनाडा का लोअर ऑर्डर लड़खड़ा गया और वह 20 ओवर में केवल 150 रन तक ही पहुंच सके।

जुनैद सिद्दीकी ने खोला पंजा

कनाडा के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात (CAN vs UAE) के दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने पांच बल्लेबाजों का शिकार किया। जुनैद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बता दें कि, जुनैद का रिश्ता पाकिस्तान से काफी पुराना है।

दरअसल, जुनैद का जन्म पाकिस्तान के मुल्तान में हुआ था, लेकिन आज यूएई के खिलाफ उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से कनाडा (CAN vs UAE) के बल्लेबाजी डिपार्टमेंट को नेस्तनाबूद करके रख दिया। वहीं, मुहम्मद जवादुल्लाह ने 4 ओवर में केवल 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। जुनैद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

आर्यांश शर्मा-शोहैब खान ने पलटा मैच

कनाडा के द्वारा दिए गए 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात (CAN vs UAE) की शुरुआत खराब रही थी। तीसरे ही ओवर में कप्तान मुहम्मद वसीम 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। जबकि 66 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते यूएई अपने चार बड़े विकेट गंवा चुका था और हार के करीब बढ़ रहा था।

लेकिन यहां से सलामी बल्लेबाज आर्यांश शर्मा और शोहैब खान ने मैच पलट दिया। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 43 गेंदों पर 84 रन की शानदार साझेदारी की, जिसमें शोहैब खान ने 29 गेंदों पर 51 का योगदान दिया तो शर्मा के बल्ले से 14 गेंदों पर तेज तर्रार 30 रन निकले।

हालांकि, जीत के करीब पहुंचने से एक रन पहले शोहैब 29 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उससे पहले वह यूएई (CAN vs UAE) की जीत को पक्का कर चुके थे। शर्मा ने मैच में 53 गेंदों पर 74 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिसकी बदौलत यूएई विश्व कप 2026 में दो अंक हासिल करने में सफल रहा।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की अपडेटेड टीम की घोषणा, 6 शादीशुदा 8 बैचलर 1 तलाकशुदा को मौका

Tagged:

cricket news UAE T20 World Cup 2026 Canada CAN vs UAE
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

तीन छक्के।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com