CAN vs ITA Match Prediction in Hindi, Warm Up Match 3: अभ्यास मैच में कितना होगा स्कोर और कौन मारेगा बाज़ी? देखें पूरी रिपोर्ट
Published - 02 Feb 2026, 02:35 PM | Updated - 02 Feb 2026, 04:49 PM
Table of Contents
CAN vs ITA Match Prediction: कनाडा और इटली के बीच आज आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का तीसरा अभ्यास मैच चेन्नई में खेला जाएगा। कनाडा टीम ने क्वालीफायर मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह लगातार 5 मैच जीत चुकी है। दूसरी तरफ इटली ने आयरलैंड के खिलाफ पिछली T20 श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि इटली पहली बार आईसीसी के मेगा इवेंट में जगह बनाने में कामयाब रही है।
दोनों टीम आज इस अभ्यास मैच में अपने सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और CAN vs ITA Match Prediction पर नजर डालेंगे।
CAN vs ITA Warm-Up Match 3 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
-
मैच: कनाडा vs इटली (ICC T20 WC 2026)
-
स्टेडियम: एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
-
मैच की तारीख: 2 फरवरी 2026 (07:00 PM)
-
लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: DNP
-
कनाडा ने जीते: 0
-
इटली ने जीते: 0
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| कनाडा | W | W | W | W | W |
| इटली | W | L | L | L | W |
एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई पिच रिपोर्ट:
एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई CAN vs ITA तीसरा अभ्यास मैच की मेजबानी करने को तैयार है। इस पिच पर बल्लेबाजी आसान नजर आई है।
-
पावर-प्ले अनुमानित स्कोर: 40-50 रन
-
पहली पारी अनुमानित स्कोर: 150-160 रन
-
दूसरी पारी अनुमानित स्कोर: 160-170 रन
CAN vs ITA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
-
एंथनी मोस्का ने आयरलैंड के खिलाफ T20 श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
-
दिलप्रीत बाजवा कनाडा टीम के कप्तान है इन्होंने 17 मैच में 133 के स्ट्राइक रेट और 28 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 397 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।
CAN vs ITA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
-
ग्रांट स्टीवर्ट ने आयरलैंड के खिलाफ 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं यह बल्ले से भी अच्छा योगदान कर सकते हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।
-
कलीम सना कनाडा टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। इन्होंने अभी तक 42 मैच खेले हैं जिसमें 64 विकेट लिए हैं। इनका इकोनॉमी रेट 6.03 है जो की T20 फॉर्मेट के हिसाब से बेहतरीन माना जाता है।
CAN vs ITA Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?
कनाडा हालिया फॉर्म, टीम संतुलन और अनुभव के लिहाज से इस अभ्यास मैच में भड़त बनाए हुए हैं।
CAN vs ITA Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
कनाडा: नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, दिलप्रीत बाजवा (©), रविंदरपाल सिंह, हर्ष ठाकर, दिलोन हेलीगर, साद बिन जफर, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), कलीम सना, कंवरपाल तथगुर, शिवम शर्मा
इटली: वेन मैडसेन (©), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जस्टिन मोस्का, क्रिशन जॉर्ज, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, एंथनी मोस्का, थॉमस ड्रेका, जसप्रीत सिंह, सैयद नकवी
CAN vs ITA Match Prediction: T20 WC 2026 Warm Up मैच के लिए स्क्वाड:
कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), कंवरपाल तथगुर, निकोलस किर्टन, नवनीत धालीवाल, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलोन हेलीगर, शिवम शर्मा, कलीम सना, रविंदरपाल सिंह, हर्ष ठाकर, अंश पटेल, अजयवीर हुंदल
इटली: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, जियान मीडे (विकेट कीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, मार्कस कैम्पोपियानो, जसप्रीत सिंह, अली हसन, क्रिशन कलुगामागे, बेन मैनेंटी, सैयद नकवी, ज़ैन अली, थॉमस ड्रका
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Canada Cricket Team Italy cricket team ICC T20 WC 2026 CAN vs ITA Match Prediction CAN vs ITAऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।