पाकिस्तान के 'चकर' बॉलर उस्मान तारिक पर गुस्सा हुए कैमरन ग्रीन, एक्शन पर उठाए सवाल
Published - 01 Feb 2026, 11:52 AM | Updated - 01 Feb 2026, 01:05 PM
Table of Contents
Cameron Green: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) के बीच खेली जा रही तीन मैच की टी20 सीरीज में कंगारू टीम के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक पर गुस्सा होते नजर आए। ग्रीन ने आउट होने के बाद हाथों से इशारा करते हुए कहा कि वह चकर गेंद डाल रहे हैं और उनके एक्शन पर भी सवाल उठा दिए।
ये वाकया सीरीज के दूसरे मैच के दौरान हुआ है, जब पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने पारी के 11वें ओवर में कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को चलता कर दिया। इसके बाद आउट होकर बाहर जाते हुए ग्रीन अपने हाथ से इशारा करते हुए बाकी साथियों को बता रहे हैं कि वह चकर कर रहे हैं।
Cameron Green ने लगाए गंभीर आरोप!
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) के बीच खेले गए दूसरे मैच में कंगारुओं की पारी के दौरान 11वां ओवर फेंकने के लिए उस्मान तारिक को बुलाया गया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर ग्रीन एक बड़ा हिट लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन गेंद 30 गज का दायरा भी पार नहीं कर पाती और पॉइंट पर खड़े शादाब खान के पास चली जाती है।
Usman Tariq is clearly a chucker.
— Incognito (@Incognito_qfs) January 31, 2026
How can someone with that kind of bowling action is allowed to bowl in international cricket??
Cameron Green is so angry, he is literally saying Usman Tariq is a world class premium chucker from Pakistan. 😂 pic.twitter.com/OcbwpxbZBv
पवेलियन लौटते समय ग्रीन (Cameron Green) काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने डग आउट में बैठे अपने सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों को इशारा किया कि वह थ्रो कर रहे हैं। इसके बाद खबरें आने लगीं कि ग्रीन (Cameron Green) ने उनपर गेंद को थ्रो फेंकने का आरोप लगाया है। जबकि वह उनकी स्लिंगी बॉलिंग एक्शन से भी खासा नाराज दिखे।
क्या भट्टा गेंदबाजी करते हैं तारिक?
जब कैमरन ग्रीन (Cameron Green) आउट होकर बाहर जा रहे थे, तब भी वह खुश नहीं थे, क्योंकि उस समय वह 20 गेंदों पर 35 रन बना चुके थे और पूरी तरह से सेट लग रहे थे। लेकिन उस्मान के ओवर में उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। जब वह आउट होकर बाहर लौटे तो उन्हें साफ इशारा किया कि उस्मान तारिक (Usman Tariq) भट्टा गेंदबाजी कर रहे हैं।
हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब उस्मान पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग के सीजन 9 के समय उनके एक्शन की शिकायत की गई थी तो 10वें सीजन में अहसान रजा और क्रिस ब्राउन अंपायरों ने उनके एक्शन को आपत्ति जताई थी। हालांकि, बाद में उन्हें पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट अकादमी से हरी झंडी मिल गई थी।
रुककर गेंदबाजी करते हैं तारिक
पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर माने जाने वाले उस्मान तारिख पाकिस्तान के लिए अभी तक 3 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 8 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में उस्मान ने 2.4 ओवर डाले थे, जिसमें उन्होंने 16 रन देकर 2 विकेट लिए थे। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि उस्मान तारिक अपनी सभी गेंदें रुककर डालते हैं तो जो कि काफी हैरानी भरा फैसला लगता है।
लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि ग्रीन (Cameron Green) की शिकायत के बाद इस मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल दखलअंदाजी करती है या फिर नहीं। बता दें कि, उस्मान आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी चुने गए हैं, जहां पर उनके विवादित एक्शन पर सवाल उठ सकते हैं।
सैमसन या ईशान? सुनील गावस्कर ने बताया टी20 वर्ल्ड कप में किसे करनी चाहिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर