कैमरे ने खोल दी पोल! PSL में बॉल टेम्परिंग करते पकड़े गये फखर जमान, VIDEO वायरल

Published - 30 Mar 2026, 09:53 AM | Updated - 30 Mar 2026, 10:07 AM

PSL

PSL हो और चर्चाओं में ना आए, भला ऐसा हो सकता है कभी. हर साल इस टूर्नामेंट में नया विवाद देखने को मिलता है। वहीं, अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के एक मुकाबले के दौरान लाहौर कलंदर्स पर बॉल-टैम्परिंग को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां पर फखर ज़मान पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है.

हालांकि, फखर ज़मान ने मैच रेफरी रोशन महानामा की अगुवाई में हुई सुनवाई में बॉल से छेड़छाड़ करने से इनकार किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी खुद दी है.

PSL में बॉल से हुई छेड़छाड़

PSL

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में यह विवाद तब खड़ा हुआ, जब कराची किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, और गेंदबाजी करने रऊफ आए थे. लेकिन गेंद डालने से पहले कप्तान शाहीन अफरीदी, फखर ज़मान और रऊफ आपस में चर्चा करने लगे. इस मौके का फायदा उठाते हुए फखर ज़मान ने गेंद को छुआ.

तुंरत ऑन-फील्ड अंपायर फैसल अफरीदी ने ओवर से पहले गेंद की जांच की और दूसरे अंपायर शर्फुद्दौला को सूचना दी. अंत में यह परिणाम सामने आया है कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई है. इसके बाद कराची को आखिरी गेंदों में 9 रन की जरूरत थी.

कराची 9.3 ओवर में जीता मैच

वहीं, इस ड्रामे के बाद कराची के खुशदिल शाह पहली ही गेंद पर अपनी विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद अब्बास अफरीदी के ने अपनी बैटिंग से मैच का रूख पलट दिया और चौके छक्के की बरसात की. इस तरह कराची 9.3 ओवर में चार विकेट से जीतने में कामयाब रही.

इस घटना के बाद क्रिकेट जगत में एक बार फिर से बॉल-टैम्परिंग को लेकर चर्चा होने लगी है. क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि मैदान पर आपस में हुई बातचीत के लिए किसी एक को दोषी ठहरना सही नहीं है.

CSK फैंस के लिए आई एक और बुरी खबर, धोनी ने छोड़ा टीम का साथ! अब स्टेडियम में नहीं दिखेगा 'माही मैजिक'

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लेगी फैसला

वहीं, लाहौर कलंदर्स के मैनेजमेंट ने अंपायर के फैसलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, पूरी पारी के दौरान गेंद को कई खिलाड़ियों ने टच किया है. लेकिन किसी एक पल पर ठहरना और एक को दोषी बताना गलत है. अब सब की नजरें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर ठहरी हुई है.

हालांकि, रिजल्ट से पहले मैच रेफरी की रिपोर्ट और फुटेज की फिर से जांच की जाएगी. ताकि पता लगाया जा सके कि सच में गेंद के साथ छेड़छाड़ हुई है या नहीं.

Mumbai Indians का ऐतिहासिक कारनामा, Team India भी नहीं बना पाई ये महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

Tagged:

Pakistan Cricket Team PSL Fakhar Zaman
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com