सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने रन से जीतने होंगे टीम इंडिया को अगले दोनों मैच? समझें पूरा गणित
Published - 24 Feb 2026, 11:29 AM | Updated - 24 Feb 2026, 01:12 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए की सेमीफाइनल की दौड़ अब और भी रोमांचक हो चुकी है। जहां इस ग्रुप के पहले मैच में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का सामना हुआ था, जिसमें अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी तो दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने अंडरडॉग्स जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से शिकस्त का स्वाद चखाया था।
वेस्टइंडीज की 107 रन की जीत ने भारत (Team India) का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अगर सूर्या एंड कंपनी को सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना है तो उन्हें कितने रनों से दोंनों मैच जीतने होंगे और ताजा समीकरण क्या बन रहा है।
ग्रुप ए का ताजा हाल
आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 के ग्रुप ए में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को रखा है। ये चारों टीमें अपने-अपने ग्रुप की टेबल टॉपर थीं। वहीं, सुपर-8 के ग्रुप ए में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने जीत का खाता खोल लिया है तो भारत और जिम्बाब्वे के अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।
बता दें कि, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने अपनी पहली जीत से ही नेट रन रेट काफी धमाकेदार कर लिया है, जिसने भारतीय टीम (Team India) की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। अब अगर भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश करना है तो उन्हें अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतना अनिवार्य होगा, क्योंकि एक भी हार उनको टी20 विश्व कप 2026 से आधिकारिक तौर पर बाहर कर सकती है।
80 रनों से जीतने होंगे दोनों मैच
साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 76 रन की शर्मनाक हार को बुलाकर टीम इंडिया को अपने आगामी दोनों मैचों में बल्ले और गेंद दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा। ऐसे में भारतीय टीम (Team India) को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 76 से 80 रन की जीत अनिवार्य है।
जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अपने दोनों मैच 12 से 13 ओवरों में जीतना होगा, तभी भारत न सिर्फ अपना नेट रन रेट बेहतर कर सकता है, बल्कि वह सेमीफाइनल में भी अपने स्थान को पक्का कर सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह कौन से खिलाड़ी होंगे, जो टीम इंडिया (Team India) को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगे।
टी20 क्रिकेट में टूरिस्ट ही बनकर रह जाता है ये खिलाड़ी, कोच-कैप्टन देते अच्छी बैटिंग ना करने की सजा
Team India के लिए ये समीकरण भी जिंदा
समीकरण नंबर एक: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के अभी दो मैच शेष हैं और अगर वह अपने दोनों मैच जीत जाती है तो उनके छह अंक हो जाएंगे और वह सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। ऐसी स्थिति में वेस्टइंडीज का रथ दो या चार अंकों पर रुक सकता है।
अगर भारत अपने बाकी बचे दोनों मैचों को जीत जाता है तो उनके फिर चार अंक हो जाएंगे और ऐसे में भारत दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। हालांकि, इस समीकरण के लिए भारत को अपने दोनों मैच और वेस्टइंडीज को दो मैच हारना जरूरी होगा।
समीकरण नंबर दो: अगर वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के छह-छह अंक हो जाएंगे (भारत को वेस्टइंडीज को हराने के बाद का समीकरण)।
उस समय फैसला नेट रन रेट के जरिए किया जाएगा और यह भारत के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है, क्योंकि भारत (Team India) का शुरुआती नेट रन रेट पहले से खराब है, जबकि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके नेट रन रेट में बढ़ोतरी कर ली है।
इस दिन हो जाएगा फाइनल
भारतीय टीम (Team India) का अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा। यहां पर भारतीय टीम स्पिन का जाल बिछा कर जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर सकती है।
खास बात ये है कि 26 जनवरी को जहां भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच होगा तो इसी दिन ग्रुप ए में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच भी है, जो कि दोपहर में खेला जाएगा। इस दिन साफ हो जाएगा कि अगले राउंड में कौन-कौन सी टीमें पहुंच रही हैं।
अगले 2 मैच जीतकर भी क्वालीफाई नहीं कर पाएगी अब टीम इंडिया, इस समीकरण से बाहर होना तय
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर