बुमराह-संजू को 10/10 तो रिंकू-सुंदर को 2-2 अंक, देखें टी20 वर्ल्ड कप में सभी भारतीय खिलाड़ियों के रेटिंग पॉइंट्स

Published - 10 Mar 2026, 03:50 PM | Updated - 10 Mar 2026, 04:20 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने कीवियों को 96 रन से हराकर विश्व कप 2026 (T20 World Cup) की ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।

इस टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह ने जहां गेंद से धमाल मचाया तो संजू सैमसन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। लेकिन रिंकू-सुंदर का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा। चलिए आपको बताते हैं कि टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में शामिल सभी भारतीय खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर कितने रेटिंग अंक मिलेंगे।

T20 World Cup: बुमराह-संजू को 10/10

शुरुआती मैचों में बेंच पर बैठने वाले संजू सैमसन टूर्नामेंट (T20 World Cup) के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर निकले। संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में पांच मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 80.25 की दमदार औसत और 199.37 के स्ट्राइक रेट के साथ 321 रन बनाए थे। जबकि फाइनल में उनके बल्ले से निकले 89 रन भी शामिल थे।

संजू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 14 बल्लेबाजों का शिकार किया था, जिसमें फाइनल में उन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे। बता दें कि, नॉकआउट मैचों में बुमराह और संजू ने शानदार प्रदर्शन किया था।

7 से 8.5 की रेटिंग वाले खिलाड़ी

7 से 8.5 रेटिंग वाले खिलाड़ियों की सूची में ईशान किशन का नाम भी शामिल है। ईशान ने टूर्नामेंट में 317 रन बनाए थे। उनको 10 में से 8.5 रेटिंग पॉइंट्स मिल सकते हैं। वहीं, शिवम दुबे का प्रदर्शन गेंद और बल्ले से काफी धमाकेदार था। उन्होंने बल्ले से टूर्नामेंट में 235 रन बनाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट भी चटकाए थे।

उनको भी 8.5 रेटिंग अंक मिल सकते हैं। वरुण चक्रवर्ती को उनके प्रदर्शन के आधार पर 7.5 रेटिंग अंक मिल सकते हैं। बता दें कि, वरुण संयुक्त रुप से टूर्नामेंट (T20 World Cup) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, लेकिन सुपर-8 के बाद उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आती रही। जबकि उप कप्तान अक्षर पटेल को उनके गेंदबाजी और बल्लेबाजी के आधार पर 7 रेटिंग अंक दिए जा सकते हैं।

हार्दिक समेत बाकी खिलाड़ियों को ये मिलें रेटिंग अंक

हार्दिक पंड्या को 7 रेटिंग अंकों की श्रेणी में रखा जा सकता है, क्योंकि उनसे गेंद और बल्ले से अधिक निरंतरता की अपेक्षा थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। तिलक वर्मा ने शुरुआती मैचों में अच्छी पारियां खेली थीं, लेकिन बाद के मैचों में उनका प्रदर्शन लगातार गिरता रहा। उनके प्रदर्शन के आधार पर 6 रेटिंग अंक दिए जा सकते हैं। जबकि अभिषेक शर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह को 10 में से 5 रेटिंग अंक दिए जा सकते हैं।

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने किया शादी करने का फैसला, 14 मार्च को लेगा मसूरी में सात फेरे

रिंकू-सुंदर को 2-2 अंक

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। रिंकू ने पांच मैचों में सिर्फ 24 रन बनाए थे, जबकि वाशिंगटन सुंदर भी गेंद और बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उनको दो-दो कि रेटिंग पॉइंट्स दिए जा सकते हैं।

जबकि मोहम्मद सिराज ने टूर्नामेंट (T20 World Cup) में सिर्फ एक मैच खेला था। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ तीन विकेट लिए थे, लेकिन इसके बाद वह पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ बेंच पर बैठे नजर आए थे। सिराज को उनके एकमात्र मैच में प्रदर्शन के आधार पर 8 रेटिंग अंक दिए जा सकते हैं।

वर्ल्ड कप जीत के बाद फूट-फूट कर रोए रिंकू सिंह, पापा के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, बोले 'आप जैसा चाहते....'

Tagged:

jasprit bumrah kuldeep yadav T20 World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

321 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com