IND vs NAM: बुमराह-संजू की एंट्री, तो ये 2 खिलाड़ी बाहर, नामीबिया के खिलाफ कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

Published - 08 Feb 2026, 11:53 AM | Updated - 08 Feb 2026, 12:01 PM

IND vs NAM

IND vs NAM: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आगाज भारतीय टीम ने जीत के साथ किया है। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया भारत बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका मैच में टीम इंडिया ने 29 रन की शानदार जीत हासिल की है।

जबकि इसके बाद टीम इंडिया की अगली भिड़ंत 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में नामीबिया (IND vs NAM) से होगी। इस मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन को मौका मिल सकता है तो ये दो खिलाड़ी बाहर बैठ सकते हैं।

ये दो खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद साधारण रही थी। एक समय भारत की आधी टीम केवल 72 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी तो 118 पर भारत अपने सात बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुका था। लेकिन यहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार 84 रन की पारी खेली और भारत को जीत के मुकाम तक पहुंचाया।

वहीं, इस मैच (IND vs NAM) में प्रदर्शन के आधार पर ईशान किशन और मोहम्मद सिराज को बाहर किया जा सकता है। बता दें कि, विश्व कप 2026 के पहले मैच में बल्ले से 16 गेंदों पर केवल 20 रन बना सके थे। लेकिन सिराज का प्रदर्शन गेंद के साथ बेहद धमाकेदार था। उन्होंने यूएसए के तीन विकेट झटके थे।

IND vs NAM: बुमराह-संजू की एंट्री!

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ टॉस के समय कहा था कि उनकी ताबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण वह विश्व कप 2026 का पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। लेकिन वह दूसरे मैच के लिए पूरी तरह से फिट हो सकते हैं।

जबकि संजू सैमसन को भी पहले मैच में मौका नहीं मिला था। लेकिन कोच गौतम गंभीर संजू को नामीबिया के खिलाफ खुद को साबित करने का आखिरी मौका दे सकते हैं। बता दें कि, कोच गंभीर ने विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू को पूरे 5 मैच खेलने का मौका दिया था, जिसमें वह केवल 46 रन ही बनाने में सफल रहे थे।

बॉलीवुड डायरेक्टर का बेटा अब खेलेगा पाकिस्तान सुपर लीग, बाबर आजम के साथ करेगा ओपनिंग

बल्लेबाजों से होगी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (IND vs NAM) में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खाता तक नहीं खोल सके थे तो तिलक का प्रदर्शन भी मामूली रहा था। वहीं, शिवम दुबे भी शून्य का शिकार बने।

वहीं, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। बता दें कि, अक्षर ने निचले क्रम में आकर जरूर 14 रन की पारी खेली थी, लेकिन वह भी 11 गेंदों पर आई थी। ऐसे में भारतीय टीम इस तरह के प्रदर्शन को नामीबिया (IND vs NAM) के खिलाफ दोहराने से बचना चाहेगी, ताकि बड़े मैच से पहले वह प्लेइंग इलेवन में संतुलन बना सके।

नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित अंतिम एकादश

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सूर्या (कप्तान), संजू, बुमराह, सुंदर, अभिषेक....

Tagged:

jasprit bumrah Sanju Samson IND Vs NAM T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

शून्य रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com