ब्रेट ली ने चुने दुनिया के टॉप-10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, कोहली को टॉप पर नहीं नंबर-4 पर दिया स्थान

Published - 01 Mar 2026, 03:26 PM | Updated - 01 Mar 2026, 03:44 PM

Brett Lee

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) ने हाल ही में क्रिकेट जगत के 10 महान खिलाड़ियों की अपनी ब्लाइंड रैंकिंग शेयर की है। वर्जिन रेडियो दुबई के एक कार्यक्रम के दौरान ली ने खेल के ऑलटाईम दिग्गजों सूची बताया, जिसमें उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पहले स्थान पर रखा। हालांकि, भारतीय प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली को टॉप तीन में भी जगह नहीं दी।

Brett Lee की नजर अब भी सचिन महान

VK

ब्रेट ली ने (Brett Lee) अपनी सूची में सचिन तेंदूलकर को टॉप स्थान देकर एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह भारतीय दिग्गज के कितने बड़े प्रशंसक हैं। ली ने अपने करियर के दौरान सचिन के खिलाफ कई यादगार मुकाबले खेले हैं।

ब्रेट ली (Brett Lee) के अनुसार सचिन को नंबर-एक पर रखने के पीछे वजह उनकी तकनीक, खेल के प्रति समर्पण और 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का वह रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग असंभव माना जाता है।

​ब्रेट ली ने अक्सर इंटरव्यू में कहा है कि सचिन के खिलाफ गेंदबाजी करना उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक था। ली के मुताबिक, सचिन न केवल एक महान बल्लेबाज हैं, बल्कि खेल के सबसे बड़े एंबेसडर भी हैं। यही कारण है कि उनकी रैंकिंग में सचिन ने जैक कैलिस और शेन वार्न जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान कब्जाया।

'उसे बनाओ कप्तान....' शाहिद अफरीदी ने सलमान आगा की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने की उठाई मांग

​विराट कोहली नंबर-4 पर स्थान मिला

​इस रैंकिंग का सबसे चर्चित हिस्सा विराट कोहली का नंबर चार पर होना है। ब्रेट ली (Brett Lee) ने कोहली को जैक कैलिस (नंबर-2) और शेन वार्न (नंबर-3) के बाद रखा है। जैक कैलिस को नंबर दो पर रखना उनके बेमिसाल ऑलराउंड प्रदर्शन जिसमें 25,000 से ज्यादा रन और 500 से ज्यादा विकेट को दर्शाता है। वहीं, शेन वार्न को ली ने अपनी टीम के साथी और दुनिया के सबसे महान स्पिनर के तौर पर नंबर तीन पर जगह दी।

​कोहली को नंबर चार पर रखना यह दिखाता है कि ब्रेट ली के लिए खेल के पुराने दिग्गजों का प्रभाव थोड़ा अधिक रहा है। हालांकि, ली ने कोहली की फिटनेस और उनके आक्रामक खेल की हमेशा सराहना की है। उन्होंने कोहली को जो रूट (नंबर-5) और रिकी पोंटिंग (नंबर-9) जैसे खिलाड़ियों से ऊपर रखा है, जो यह बताता है कि उनकी नजर में कोहली इस युग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीयों में से एक हैं।

बाबर आजम का टी20 करियर खत्म, अब कभी नहीं मिलेगा मौका, संन्यास ही बचा आखिरी विकल्प

​Brett Lee की टॉप-10 ऑल-टाइम

​ब्रेट ली की यह पूरी लिस्ट संतुलित नजर आती है, जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर, तीनों श्रेणियों के दिग्गजों को शामिल किया है। ली की सूची इस प्रकार है: सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस, शेन वार्न, विराट कोहली, जो रूट, वसीम अकरम, एसएस धोनी, मुथैया मुरलीधरन, रिकि पोंटिंग, ब्रायन लारा।

इस सूची में तीन भारटीय खिलाड़ी के साथ-साथ दो ऑस्ट्रेलिया, एक-एक इंग्लैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की खिलाड़ी को जगह मिली है।

इस सूची में एमएस धोनी को नंबर-7 पर जगह मिली है, जबकि मुथैया मुरलीधरन और ब्रायन लारा जैसे नाम निचले पायदान पर हैं। ब्रेट ली (​Brett Lee) के इस चयन की सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हो रही है, खासकर लारा और पोंटिंग जैसे दिग्गजों के निचले स्थान को लेकर।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com