ब्रेकिंग: हर्षित राणा के बाद टीम का कप्तान भी हुआ चोटिल, अब नहीं खेल पाएंगे मैच, पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Published - 13 Feb 2026, 03:04 PM | Updated - 13 Feb 2026, 03:25 PM

Harshit Rana

Harshit Rana: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 अब अपने रोमांचक स्टेज पर पहुंच गया है। लेकिन कई टीमों में खिलाड़ियों की इंजरी ने टीम प्रबंधन की परेशानियों को भी बढ़ा के रखा हुआ है। टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पूर्व भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनको आपातकालीन सर्जरी करवानी पड़ी थी।

अब हर्षित (Harshit Rana) के बाद टीम का कप्तान भी चोटिल हो गया है, जिसके बाद अब वह आगामी सीजन में एक भी मैच खेलते नजर नहीं आएंगे। कप्तान के चोटिल होने के बाद टीम प्रबंधन की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।

Harshit Rana के बाद कप्तान हुआ बाहर

जहां भारतीय टीम को हर्षित राणा (Harshit Rana) के रूप में झटका लगा है। जबकि आयरलैंड टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग भी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। पॉल 12 फरवरी 2026 ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ खेलते समय चोटिल हो गए थे।

इस मैच के 7वें ओवर में ऑस्ट्र्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश का कैच लेने की कोशिश में स्टर्लिंग डाइव लगाते हैं, लेकिन तभी उनके घुटने में चोट लग गई। कप्तान का घुटना अभ्यास पिचों पर जा लगा था, जिसके बाद उनको मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा और वह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए थे।

उनके बाहर जाने के बाद लोरकान टकप ने टीम का नेतृत्व किया था, जो कि आयरिस टीम के उप कप्तान हैं। बता दें कि, पॉल के चोटिल होने के बाद उनको तुरंत स्कैन के लिए लेकर जाया गया, जहां पर उनके लिगामेंट में चोट का पता चला है। यही कारण है कि उनको विश्व कप 2026 से बाहर होना पड़ा है।

ये खिलाड़ी करेगा कप्तान को रिप्लेस

आयरलैंड टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद आयरिश क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर सैम टॉपिंग को चुना है। वहीं, आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने टॉपिंग को टूर्नामेंट में शामिल होने की मंजूरी दे दी है।

बता दें कि, 20 वर्षींय सैम टॉपिंग ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है, जबकि उनके पास फिलहाल केवल 12 टी20 मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 34 की औसत और 134 के स्ट्राइक रेट के साथ 374 रन बनाए हैं। इस दौरान टॉपिंग ने 13 मैच की 12 पारियों में चार अर्धशतक ठोक चुके हैं।

यही कारण है कि आयरिश क्रिकेट बोर्ड ने युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज पर भरोसा जताया है। बता दें कि, टॉपिंग शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि पॉल के बाहर होने के बाद उनको विश्व कप 2026 में पदार्पण करने का अवसर मिल सकता है।

राजस्थान रॉयल्स फैंस को सरप्राइज! कप्तानी के लिए चुना गया ये खिलाड़ी, नहीं बने जडेजा-जायसवाल

जिम्बाब्वे को भी लगा बड़ा झटका

आयरलैंड के अलावा जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को भी टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर टैमस्ट्रिंग की चोट के कारण विश्व कप 2026 में बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। जबकि उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर शीर्ष क्रम बल्लेबाज बेन करन को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

बता दें कि, टेलर को ओमान के खिलाफ चोट लगी थी, जब वह 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अचानक उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। लेकिन अब बेन करन को मौका दिया गया है। बता दें कि, बेन करन के बड़े भाई टॉम करन और छोटे भाई सैम करन हैं, जो कि इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व टी20 विश्व कप 2026 में कर रहे हैं। जबकि बेन करन जिम्बाब्वे के लिए खेलते नजर आएंगे।

IND vs PAK, PITCH REPORT: कैसे हैं कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के आंकड़ें? गेंदबाज या बल्लेबाज जानें किसे करेगी मदद

Tagged:

harshit rana Paul Stirling T20 World Cup 2026 Ben Curran sam topping
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

इंग्लैंड के लिए।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com