ब्रेकिंग: हर्षित राणा के बाद भारतीय फैंस का एक और चहेता खिलाड़ी हुआ टी20 वर्ल्ड कप से बाहर
Published - 13 Feb 2026, 12:22 PM | Updated - 13 Feb 2026, 12:56 PM
Table of Contents
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के बीच क्रिकेट खिलाड़ीयों का चोटील होने का सिलसिला जारी है। इसी बीच एक बेहद दुखी करने वाली खबर सामने आ रही है। हर्षित राणा की चोट के बाद अब भारतीय फैंस को फिर से एक निराशा झेलनी पड़ सकती है।
ये दिग्गज बल्लेबाज हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। धाकड़ टीम के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी यह चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ सकता है।
T20 World Cup मैच में ओमान के खिलाफ हुए चोटील

जिम्बाब्वे और ओमान के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड (T20 World Cup) कप में इन दोनों देशो के बीच पहले मुकाबले के दौरान ब्रेंडन टेलर रन लेते समय अपनी मांसपेशियों को खिंचवा बैठे। टेलर शानदार लय में दिख रहे थे, लेकिन इस चोट के बाद उन्हें तुरंत मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
बाद में किए गए स्कैन से पता चला है कि उनकी हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 2 का टियर है। मेडिकल टीम के अनुसार, इस चोट से उबरने के लिए उन्हें कम से कम 4 से 6 सप्ताह का समय लगेगा। इससे पहले टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे हर्षित राणा भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं, जिन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जीता था।
टेलर का बाहर होना जिम्बाब्वे के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है क्योंकि वह टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाते थे। अब हम शायद उन्हें इस टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में नहीं देख पाएंगे।
सलमान आगा ने दी टीम इंडिया को मुकाबले के लिए खुली धमकी, बोले 'ध्यान रखो हम पाकिस्तानी...
T20 World Cup में जिम्बाब्वे को लगा करारा झटका
ब्रेंडन टेलर न केवल एक अनुभवी बल्लेबाज हैं बल्कि दबाव की स्थितियों में टीम को संभालने की कला में भी माहिर हैं। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जैसे बड़े मंच पर उनका बाहर होना जिम्बाब्वे के सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने अब तक उनके रिप्लेसमेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि किसी युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है। इससे पहले हर्षित राणा के बाहर होने पर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को जो नुकसान हुआ था वैसा ही कुछ अब जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी क्रम के साथ देखने को मिल रहा है।
टेलर की अनुपस्थिति में अब कप्तानी और मध्यक्रम पर अतिरिक्त दबाव होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी अनुपस्थिति में तदिवानाशे मारुमानी ने टीम की विकेट कीपींग की जिम्मेदारी संभाली। उनके जगह टीम में ऑलराउंडर टोनी मुनयोंगा को शामिल किया गया।
चोट की समस्या से बढ़ी टीमों की चिंता
इस टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में खिलाड़ियों का चोटिल होना एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है। यह स्थिति किसी एक टीम के साथ नहीं है बल्कि कई टीम चोट के खिलाड़ी चोट के शिकार हो गए हैं खासकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीम।
हर्षित राणा के बाद अब ब्रेंडन टेलर का टूर्नामेंट छोड़ना यह दर्शाता है कि खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। लगातार क्रिकेट और टी20 फॉर्मेट की तेजी खिलाड़ियों के शरीर पर भारी पड़ रही है। आईसीसी और संबंधित क्रिकेट बोर्डों के लिए यह चिंता का विषय है कि स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से टूर्नामेंट की व्यूअरशिप और प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ता है।
भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर टेलर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्बाब्वे की टीम अपने इस सबसे अनुभवी योद्धा के बिना टूर्नामेंट में आगे का सफर कैसे तय करती है और क्या कोई नया खिलाड़ी इस खाली जगह को भर पाएगा।
नामीबिया वाला मैच खेले थे ये 2 भारतीय खिलाडी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ कोच गंभीर निकाल रहे बाहर
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर