प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही हो गई ब्रावो-रहाणे के बीच झड़प, गेंदबाजी कोच के इस टिप्पणी से बौखलाए KKR कप्तान

Published - 21 Mar 2026, 02:19 PM | Updated - 21 Mar 2026, 02:33 PM

KKR

KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा. जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. लेकिन 19वें सीजन से पहले केकेआर (KKR) की टीम का सिरदर्द बढ़ता जा रहा है. पहले चोटिल हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर हुए. उनके बाद मथीशा पथिराना, जो कि IPL 2026 के शुरूआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. वह अप्रैल में टीम के साथ जुड़ेंगे.

इसी बीच सोशल मीडिया पर मेंटोर ड्वेन ब्रावो का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इस दौरान अजिंक्य रहाणे उनका बचाव करते हुए दिखाई दिए.

KKR : ब्रावो-रहाणे के बीच IPL 2026 से पहले हुई झड़प?

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ड्वेन ब्रावो मीडिया के सामने ऐसा कुछ बोल बैठे जिसकी वजह से अब उन्हें शर्मिदा होना पड़ा रहा है. दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान कोलकाता के हेड कोच अभिषेक नायर, सहायक कोच शेन वॉटसन और ब्रावो के साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे भी मौजूद थे.

सभी पहले एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं. लेकिन ब्रावो कहते हैं कि , जब इन लोगों ने मुझे फोन किया, तब मेरे घर पर दो चिक (लड़कियां) थीं. ब्रावो वॉटसन से बता रहे थे, लेकिन इशारा उन्होंने नायर की ओर किया.

इतने में अजिंक्य रहाणे कहते हैं, 'संभाल के माइक ऑन है' इसके बाद ब्रावो शिट कहते हैं, और सभी हंसने लगते हैं. हालांकि, रहाणे को कप्तान नायर कुछ कहते हैं. ऐसा लगता है जैसे उन्होंने तीखे शब्दों में KKR कप्तान को कुछ कहा है. अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फैंस हुए नाराज

KKR

IPL फैंस ब्रावो की काफी बुराई कर रहे हैं. उनका कहना है कि दिग्गज क्रिकेटर ने महिलाओं की बेइज्जती की है. एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'रहाणे समझदार हैं, क्योंकि हो सकता है कि ब्रावो को इसकी परवाह न हो, लेकिन इस वजह से उन्हें पूरे सीज़न ट्रोल होना पड़ सकता है. दूसरे यूजर का कहना है, क्रिकेटर्स असल जिंदगी में ऐसे ही होते हैं. वह लड़कियों के बारे में गंदी सोच रखते हैं. खासकर कैरेबियन खिलाड़ी.

IPL 2026 में KKR का मजबूत बैटिंग लाइनअप

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन औसत रहा था. टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर रही थी. कप्तान रहाणे ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस सीजन में KKR के पास कमाल की बैटिंग लाइनअप है. उनके स्क्वाड में ज्यादातर बल्लेबाज है, जिनमें कुछ विदेशी खिलाड़ी भी हैं.

खास बात यह है कि सभी अपने फॉर्म में हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सभी प्लेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है. उम्मीद है कि कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन अपनी चौथी ट्रॉफी उठाएगी.

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

28 मार्च से

अजिंक्य रहाणे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com