सुपर-8 के दोनों ग्रुप का हुआ ऐलान, टीम इंडिया को मिल गया ''Group of Death''
Table of Contents
Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो में खेले गए भारत और पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) ने 61 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 114 रन पर सिमट गई।
इस जीत के साथ ही भारत ने आधिकारिक तौर पर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि आगे का सफर आसान नहीं होने वाला, क्योंकि सुपर-8 चरण में भारतीय टीम को मजबूत और संतुलित टीमों का सामना करना पड़ सकता है। मुकाबले और भी चुनौतीपूर्ण होंगे, जहां हर मैच निर्णायक साबित होगा। अब सवाल यह है कि सुपर-8 में भारत का मुकाबला किन-किन टीमों से हो सकता है? आइए जानते हैं संभावित प्रतिद्वंद्वियों की पूरी तस्वीर।
ग्रुप स्टेज में Team India का प्रदर्शन
ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम (Team India) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूती साबित की है। ग्रुप A में भारत ने अब तक तीन मुकाबले खेले और तीनों में जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने USA, नामीबिया और पाकिस्तान को हराकर दमदार अंदाज़ में सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया।
लगातार जीत के साथ भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रही है। अब ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर न सिर्फ ग्रुप में शीर्ष स्थान पर बने रहना चाहेगी, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी अजेय लय भी कायम रखना चाहेगी।
सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज से होगा सामना
भारतीय टीम (Team India) सुपर-8 चरण में अपने मुकाबले दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप D से क्वालीफाई किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने ग्रुप C से अगले दौर में जगह बनाई है।
भारतीय टीम 22 फरवरी को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इसके बाद 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के विरुद्ध मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमें मजबूत मानी जाती हैं, ऐसे में सुपर-8 में भारत के लिए यह चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक दौर होने वाला है।
ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे से होगा सुपर-8 में मुकाबला
ग्रुप B से भारत (Team India) का सुपर-8 में मुकाबला आईसीसी की प्री सीडिंग के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे में से किसी एक टीम से हो सकता है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है, जिससे ग्रुप B का समीकरण दिलचस्प हो गया है।
आज ऑस्ट्रेलिया का सामना सह-मेजबान श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति जैसा है। अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका से हार जाता है, तो जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा और उसका मुकाबला भारत से होगा।
वहीं यदि ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज करता है, तो वह सुपर-8 में भारत (Team India के साथ एक ही ग्रुप में शामिल होगा। इस संभावित मुकाबले को 26 फरवरी को चेन्नई में खेले जाने की संभावना है, जो टूर्नामेंट का एक बड़ा और रोमांचक मैच साबित हो सकता है।
सुपर-8 G2: चार मजबूत दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर तय
इसके अलावा सुपर-8 के G2 प्री-सीडिंग ग्रुप के अनुसार पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को एक ही ग्रुप में रखा गया है। मौजूदा समीकरणों को देखते हुए ये चारों टीमें अपने-अपने ग्रुप से लगभग क्वालीफाई की स्थिति में हैं, जिससे सुपर-8 में यह ग्रुप काफी मजबूत और रोमांचक बनता नजर आ रहा है।
अगर अंतिम मुकाबलों में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है, तो यही टीमें सुपर-8 G2 में आमने-सामने दिखाई देंगी, जहां सेमीफाइनल की रेस और भी दिलचस्प हो जाएगी।
ये भी पढ़े : AFG vs UAE: यूएई से जीतकर भी हार गई अफगानिस्तान, टूर्नामेंट से बाहर! ग्रुप D से ये 2 टीमें क्वालीफाई
Tagged:
team india Pakistan Cricket Team Team Australia T20 World Cup 2026