केरल में जन्म, द्रविड़ के स्कूल में पढ़ाई, गंभीर को मानते आदर्श, जानें 26 गेंदों में 61 रन ठोकने वाले Devdutt Padikkal की कहानी
Published - 29 Mar 2026, 12:22 PM | Updated - 29 Mar 2026, 12:25 PM
Table of Contents
Devdutt Padikkal: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी पारी खेल सभी को हैरान कर दिया. इस सीजन का पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई. लेकिन इस मुकाबले में आरसीबी मैनेजमेंट ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में 7 करोड़ के वेंकटेश अय्यर की जगह देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को चुना. हालांकि, बेंगलुरु को अपने इस फैसले पर पछताना नहीं पड़ा.
देवदत्त पडिक्कल ने महज 26 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली. अब हर क्रिकेट प्रेमी उनकी जिंदगी के हर पहलू के बारे में जानना चाहता है. चलिए तो आगे जानते हैं Devdutt Padikkal की पढ़ाई से लेकर उनके क्रिकेटर की बनने तक का सफर.....
राहुल द्रविड़ के स्कूल से Devdutt Padikkal ने की पढ़ाई

RCB के स्टार प्लेयर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का जन्म 7 जुलाई 2000 को केरल के एडप्पल (Edappal) में हुआ था. लेकिन निजी कारणों के चलते उनका पूरा परिवार बैंगलोर शिफ्ट हो गया था.
देवदत्त को बचपन से ही क्रिकेट में रूचि थी. मां-बाप ने भी उनके हुनर को पहचान लिया और कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट में ट्रेनिंग के लिए एडमिशन करवा दिया. खास बात यह है कि देवदत्त पडिक्कल ने सेंट जोसेफ बॉय स्कूल से पढ़ाई की है. यह वहीं स्कूल है जिसमें कभी उनके आदर्श और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ पढ़ा करते थे.
कर्नाटक टीम में बनाई जगह
स्कूल क्रिकेट और जूनियर लेवल के दिनों में ही देवदत्त पडिक्कल की बैटिंग की चर्चा होने लगी थी. उन्होंने लोगों के मन में विश्वास जगा दिया था कि एक दिन यह लड़का कुछ बड़ा करेगा. 17 साल की उम्र में RCB प्लेयर ने कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में बेंगलुरु ब्लास्टर्स के खिलाफ महज 53 गेंदों में 72 रनों की तूफानी पारी खेली.
हालांकि, अंडर-19 वर्ल्ड कप में वह जगह बनाने से चूक गए. लेकिन Devdutt Padikkal ने हार नहीं मानी और मेहनत करते रहे. फिर कूच बिहार ट्रॉफी में 829 रनों की बौछार कर पडिक्कल रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक जैसी मशहूर टीम में शामिल हुए.
कैसा रहा देवदत्त पडिक्कल का IPL सफर?
देवदत्त पडिक्कल ने अपने आईपीएल करियर के सफर की शुरूआत 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए की थी. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 42 गेंदों में 56 रनों की फिफ्टी जड़ी थी.
2020 और 2021 के सीजन में पडिक्कल ने RCB के लिए ओपनिंग करते हुए 473 और 411 रन बनाए थे. इसके बाद 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 7.75 Cr की भारीभरकम रकम अदा कर अपनी टीम में शामिल कर लिया.
इस सीजन देवदत्त ने 17 पारियों में 376 रन कूटे. करीब दो साल तक देवदत्त पडिक्कल राजस्थान के लिए खेलते रहे. फिर 2024 में LSG ने उन्हें 7.75 करोड़ में अपने स्क्वाड में शामिल किया.
2025 में मेगा ऑक्शन में Devdutt Padikkal को खरीदने के लिए 2 करोड़ रूपये खर्च किए. RCB भी अपने पुराने प्लेयर को पाकर खुश थी. अब एक बार फिर पाडिक्कल ने साबित कर दिया कि उनकी बैटिंग समय के साथ निखरी है.
देवदत्त पडिक्कल का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन
देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को भारत के लिए टी20i में डेब्यू करने का मौका July 28, 2021 में मिला था. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 23 गेंदों में 29 रन बनाए थे. जबकि, पडिक्कल ने टेस्ट फॉर्मेट में पर्दापण इंग्लैंड के खिलाफ किया था, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 65 रन बनाए थे.
हालांकि, पिछले 2 साल से पडिक्कल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. आखिरी बार वह 25 नवंबर, 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में रेड बॉल क्रिकेट खेले थे.
Also Read: IPL 2026 के बीच इंग्लैंड का यह स्टार खिलाड़ी हुआ इंजर्ड, अब पूरे एक महीने नहीं खेल पाएगा कोई मैच
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर