BNZ vs BCZ Match Prediction in Hindi, Final: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
Published - 02 Mar 2026, 02:28 PM | Updated - 02 Mar 2026, 02:37 PM
Table of Contents
BNZ vs BCZ Match Prediction: बांग्लादेश नॉर्थ जोन और बांग्लादेश सेंट्रल जोन के बीच BCL One Day 2026 टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। नॉर्थ जोन ने टूर्नामेंट में 3 में से 2 मैच जीते हैं और वह पहले स्थान पर रही है दूसरी तरफ सेंट्रल जोन ने भी 2 मैच जीते हैं और वह दूसरे स्थान पर है। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में सेंट्रल जोन 2 विकेट से विजेता रही थी।
जिशान आलम, अबु हैदर रोनी ने सेंट्रल जोन की तरफ से काफी अच्छा प्रदर्शन किया जबकि नॉर्थ जोन से तौहीद हृदोय ने शतक लगाया है। इस फाइनल मैच में दोनों टीमों की कोशिश ट्रॉफी जीतने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और BNZ vs BCZ Match Prediction पर नजर डालेंगे।
यह भी पढ़ें: फाइनल की राह में टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी, नहीं सुधरी तो मुश्किल में पड़ सकता है खिताब जीतने का सपना
BNZ vs BCZ Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
| मैच | बांग्लादेश नॉर्थ जोन vs बांग्लादेश सेंट्रल जोन |
| स्टेडियम | राजशाही डिवीजनल स्टेडियम |
| मैच की तारीख | 3 मार्च 2026 (02:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | YouTube |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: 1
-
बांग्लादेश नॉर्थ जोन ने जीते: 0
-
बांग्लादेश सेंट्रल जोन ने जीते: 1
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| बांग्लादेश नॉर्थ जोन | L | W | W | - | - |
| बांग्लादेश सेंट्रल जोन | W | W | L | - | - |
राजशाही डिवीजनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट:
BNZ vs BCZ Final BCL One Day 2026 राजशाही डिवीजनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक टूर्नामेंट में खेले गए मैचों में अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं इस मैच में भी 300+का टोटल संभव है।
BNZ vs BCZ Match Prediction सीनारियो 1: अगर बांग्लादेश सेंट्रल जोन पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 50–55
-
अनुमानित कुल स्कोर: 280–300
-
मैच परिणाम: बांग्लादेश नॉर्थ जोन की जीत की संभावना
BNZ vs BCZ Match Prediction सीनारियो 2: अगर बांग्लादेश नॉर्थ जोन पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 55–60
-
अनुमानित कुल स्कोर: 300–330
-
मैच परिणाम: बांग्लादेश नॉर्थ जोन की जीत की संभावना
BNZ vs BCZ Final संभावित प्लेइंग-XI:
बांग्लादेश नॉर्थ जोन: तंजिद हसन तमीम, नज़मुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास, तौहीद हृदोय, अकबर अली, शब्बीर रहमान रोमन, एस. एम. मेहरोब हसन, रिशाद हुसैन, मोहम्मद शॉरिफुल इस्लाम, मुकिदुल मुग्धो, तैयजुल इस्लाम
बांग्लादेश सेंट्रल जोन: जिशान आलम, मोहम्मद नईम शेख, सैफ हसन, महफिजुल इस्लाम रॉबिन, इरफ़ान शुक्कुर, महिदुल इस्लाम अंकों (कप्तान/विकेटकीपर), मोसद्देक हुसैन सैकट, अबु हैदर रोनी, रकीबुल हसन, रिपोन मंडोल, तस्कीन अहमद
BNZ vs BCZ Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
-
तौहीद हृदोय ने पिछले मैच में 102 रन की बेहतरीन पारी खेली है यह नॉर्थ जोन के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर में पारी संभाल सकते हैं।
-
जिशान आलम सेंट्रल जोन के सलामी बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 93 गेंद में 127 रन की बेहतरीन पारी खेली है। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
BNZ vs BCZ Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
-
अबु हैदर रोनी ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए हैं। यह इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
-
रिशाद हुसैन नॉर्थ जोन के प्रमुख गेंदबाज है पिछले मैच में इन्होंने 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 2 से 3 विकेट लेने की उम्मीद है।
BNZ vs BCZ Match Prediction: जानें किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?
बांग्लादेश नॉर्थ जोन vs बांग्लादेश सेंट्रल जोन मैच में दोनों टीमों की संतुलित स्क्वाड को देखते हुए एक अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि बांग्लादेश नॉर्थ जोन की बल्लेबाजी यूनिट में लिटन दास, तौहीद हृदोय और नज़मुल हुसैन शांतो जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद है जिसके चलते इस मैच में वह आगे नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी घर नहीं पहुंची जिम्बाब्वे टीम, जानिए क्या है वजह?
बांग्लादेश नॉर्थ जोन बनाम बांग्लादेश सेंट्रल जोन BCL 2026 स्क्वाड:
बांग्लादेश नॉर्थ जोन: तंजिद हसन तमीम, नज़मुल हुसैन शैंतो, लिटन कुमार दास, तौहीद हृदोय, अकबर अली, शब्बीर रहमान रोमन, एस.एम. मेहरोब हसन, रिशाद हुसैन, मोंडोल शोरिफुल इस्लाम, मुकिदुल मुग्धो, तैयजुल इस्लाम
बांग्लादेश सेंट्रल जोन: जिशान आलम, मोहम्मद नईम शेख, सैफ हसन, महफिजुल इस्लाम रॉबिन, इरफ़ान शुक्कुर, महिदुल इस्लाम अंकों, मोसद्देक हुसैन सैकट, अबु हैदर रोनी, रकीबुल हसन, रिपोन मंडोल, तस्कीन अहमद
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
BNZ vs BCZ Match Prediction BNZ vs BCZ Final BCL One Day 2026 North Zone vs Central Zoneऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।