श्रेयस अय्यर की चोट पर बड़ा अपडेट! बचा IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं, रिपोर्ट आ गई अब सामने

Published - 02 Apr 2026, 03:43 PM | Updated - 02 Apr 2026, 03:51 PM

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब के बीच खेला जाएगा. लेकिन इस मुकाबले से पहले पंजाब खेमे से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके हाथ पर बहुत तेज लगी थी.

जिसके बाद वह मैदान पर दर्द से कराहते हुए गिर गए थे. ऐसे में संदेह था कि अय्यर CSK के खिलाफ मैच से बाहर रहेंगे. लेकिन अब पूरी तरह से क्लियर हो गया है कि वह खेलेंगे या नहीं.

क्या चेन्नई के खिलाफ खेलेंगे Shreyas Iyer?

Shreyas Iyer

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की चोट पर आए अपडेट से फैंस काफी खुश हो गए हैं. दरअसल, टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. वह 3 अप्रैल को खेलने जाने वाले मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे.

स्कैन की रिपोर्ट साफ़ आई है कि अय्यर की चोट अब ठीक है. ऐसे में सीएसके की टेंशन बढ़ गई है, तो मालकिन प्रीटी जिंटा की कम हो गई. अय्यर की चोट से PBKS खेमे में खलबली मच गई थी. लेकिन अब साथी खिलाड़ियों ने भी राहत की सांस ली है.

IPL 2026 के बीच इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने लिया संन्यास, अब कभी नहीं खेलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

श्रेयस अय्यर को क्या हुआ था?

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इंजर्ड हो गए थे. पर कोनोली पंजाब के लिए बल्लेबाजी कर रहे थे. वहीं, कप्तान अय्यर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे. 12वें ओवर में धाकड़ गेंदबाज राशिद खान ने बॉलिंग के लिए लाए.

लेकिन पांचवी गेंद पर कोनोली ने ऐसा शॉट मारा की नॉन स्ट्राइकर पर खड़े अय्यर को जा कर लगी. पलक झपकते ही कप्तान दर्द से कराहने लगे और मैदान पर गिर पड़े. हालांकि, मेडिकल जांच के बाद भी उन्होंने खेलना जारी रखा.

PBKS और CSK की कड़ी टक्कर

गुजरात के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मैच में कूपर कोनोली मैन ऑफ द मैच बने. लेकिन अब PBKS चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी अपनी जीत का रथ आगे भी जारी रखना चाहेगी. अय्यर की अगुवाई में पंजाब शानदार प्रदर्शन कर रही है.

वहीं, एमएस धोनी के बिना CSK खराब परफॉर्मेंस से जूझती दिखाई दे रही है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई को सीएसके के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ की कैप्टेंसी में टीम नए जोश के साथ मैदान पर उतरेगी.

सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल खेलने वाला खिलाड़ी बनेगा वैभव सूर्यवंशी! टीम इंडिया में डेब्यू, दिग्गज का ऐलान

Tagged:

shreyas iyer INDIAN PREMIER LEAGUE CSK vs PBKS IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

श्रेयस अय्यर की कुल नेट वर्थ करीब 65 करोड़ रुपए है

51
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com