केएल राहुल फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, बने टीम के परमानेंट कप्तान, पिछले कैप्टन की छुट्टी

Published - 23 Dec 2025, 10:11 AM | Updated - 23 Dec 2025, 10:13 AM

KL Rahul

KL Rahul: भारतीय टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी आने वाली है। बोर्ड केएल राहुल को टीम का नया कप्तान बनाने में विचार कर रहा है, जबकि पिछले कप्तान की छुट्टी की जा सकती है।

केएल हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आए थे, जहां भारत ने दो-एक से श्रृंखला पर कब्जा किया था। खास बात यह है कि केएल राहुल (KL Rahul) का बल्ला भी इस सीरीज में जमकर बोला था। जबकि अब उन्हें टीम का परमानेंट कप्तान बनाने पर चर्चा की जा रही है।

KL Rahul बनेंगे परमानेंट कप्तान

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उन्हें आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया जा सकता है। न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी केएल को कप्तान बनाने में विचार कर रही है।

केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने अब तक इस लीग में कुल 64 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 32 मैच जीते हैं तो 30 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दो मैचों का नतीजा नहीं निकला है।

केएल के पास अनुभव मौजूद

केएल राहुल ने साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। वह अब तक इस लीग में कुल 145 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 136 पारियों में 46.21 की दमदार औसत और 136.02 के स्ट्राइक रेट से 5222 रन बनाए हैं। इस दौरान केएल राहुल (KL Rahul) के बल्ले से 5 शतक और 40 अर्धशतक निकले थे।

जबकि वह अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं। जबकि अब वह दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। केएल ने आईपीएल 2025 में खेले 13 मैचों में 53.90 की औसत और 149.72 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 539 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल था। यही कारण है कि दिल्ली खेमा उन्हें कप्तानी की अहम जिम्मेदारी सौंपने जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

25 करोड़ नहीं सिर्फ 9.74 करोड़ रूपये घर को लेकर जायेंगे कैमरन ग्रीन, जानें उनकी नीलामी की रकम का पूरा समीकरण

अक्षर को कप्तानी से हटाने का किया फैसला

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन पहले केएल राहुल (KL Rahul) को कप्तानी का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने कप्तानी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन शुरुआती मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने से वंचित रहना पड़ा।

पिछले साल दिल्ली ने 14 मैचों में 7 मैच जीते थे तो 6 में हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा था। यही कारण है कि उन्हें अपना सफर पांचवें स्थान पर समाप्त करना पड़ा था। चौंकाने वाली बात यह है कि शुरुआती 4 मैचों में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली की लय पूरी तरह बिगड़ गई थी और यही कारण है कि उन्हें शीर्ष चार टीमों से बाहर होना पड़ा।

IPL 2026 के ऑक्शन के बाद सामने आ गई 2 फाइनलिस्ट टीमें, इन्ही में से किसी एक का विजेता बनना लग रहा पक्का

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

5222 रन।

एक शतक।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com