केकेआर के लिए आई बड़ी खुशखबरी सामने, इंजरी से रिकवर होकर टीम में वापसी करने को तैयार स्टार खिलाड़ी

Published - 16 Mar 2026, 03:01 PM | Updated - 16 Mar 2026, 03:07 PM

KKR

KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच 29 मार्च को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होने वाला है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां प्रशंसकों को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन मैच से पहले केकेआर खेमे के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

जो खिलाड़ी चोट के चलते पहले टूर्नामेंट से बाहर माना जा रहा था अब वह पूरी तरह से रिकवर करके टीम में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 में केकेआर (KKR) खेमे के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है।

KKR के लिए आई बड़ी खुशखबरी सामने

आईपीएल 2026 शुरू होने में अब सिर्फ 12 दिन का समय शेष है, लेकिन उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, केकेआर (KKR) टीम के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हो चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह काफी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और जल्द ही वापसी करेंगे और आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए मैदान पर गेंदबाजी करते दिखाई देंगे। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि पथिराना को पूरी तरह से रिकवर होने में कितना समय लगेगा, लेकिन माना जा रहा है कि शुरुआती चार मैच मिस करने के बाद वह टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

विश्व कप 2026 में हुए थे चोटिल

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के दौरान श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोटिल हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग चरण मैच में गेंदबाजी करते हुए पथिराना बाएं पैर की मांसपेशियों (हैमस्ट्रिंग/पिंडली) में खिंचाव के कारण चोटिल हो गए थे।

उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ चार बॉल डाली थी, जिसके बाद वह मैदान के बाहर चले गए और फिर उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। हालांकि, पथिराना काफी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और आईपीएल 2026 में केकेआर (KKR) के लिए मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। बता दें कि, मिनी ऑक्शन में पथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करके खरीदा था।

IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने का दम रखते हैं ये 3 खिलाड़ी, आ सकते हैं पूरे सीजन बल्ले से धमाल मचाते नजर

शानदार है पथिराना के आंकड़े

कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले साल एक तेज गेंदबाज की कमी खली थी तो कि इस सीजन पथिराना उसको पूरी कर सकते हैं। पथिराना न सिर्फ 140 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं, बल्कि वह सटीक यॉर्कर फेंकने की क्षमता भी रखते हैं, जो कार्य वह काफी लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निभाते रहे हैं।

पथिराना आईपीएल में अभी तक 32 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 47 विकेट लिए हैं तो इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.68 का रहा है। हालांकि, पथिराना की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी वाइड गेंदें फेंकने की है। ऐसे में देखना होगा कि केकेआर खेमा पथिराना की इस कमजोरी को कैसे ठीक कर पाता है।

कौन है श्वेता पुंडीर? जिसके साथ यश दयाल ने लिए चोरी-चुपके सात फेरे, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती है टक्कर

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

तीन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com