मैच से ठीक पहले बड़ा झटका! अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का स्टार प्लेयर चोटिल, मुकाबले से बाहर

Published - 21 Feb 2026, 04:01 PM | Updated - 22 Feb 2026, 01:01 PM

Team India

Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम (Team India) को बड़ा झटका लगा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया।

नेट्स पर हुई यह घटना कुछ ही पलों में टीम मैनेजमेंट और फैंस के लिए चिंता का कारण बन गई। शुरुआती रिपोर्ट्स में चोट गंभीर न होने की बात सामने आई है, लेकिन उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नेट सेशन में टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी चोटिल

दरअसल जो खिलाड़ी नेट सेशन में चोटिल हुआ हैं वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज हैं। शुक्रवार शाम को चल रहे ट्रेनिंग सेशन के दौरान सिराज नेट पर गेंदबाजी कर रहे थे। हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी कर रहे थे, जो अपनी पावर-हिटिंग की प्रैक्टिस में जुटे थे। इसी दौरान पांड्या ने एक जोरदार स्ट्रेट ड्राइव खेला।

गेंद इतनी तेज रफ्तार से बॉलर एंड की ओर गई कि सिराज को संभलने का मौका ही नहीं मिला और गेंद सीधे उनके घुटने पर जा लगी। गेंद लगते ही वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े। मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचा और प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ देर बाद वह उठ तो गए, लेकिन लंगड़ाते हुए नेट्स से बाहर जाते दिखे।

टीम संतुलन पर असर

लीग स्टेज में भारतीय टीम (Team India) ने मुख्य रूप से जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी पर भरोसा जताया है, लेकिन सिराज बैकअप तेज गेंदबाज के तौर पर बेहद अहम भूमिका निभा रहे थे। हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद उन्हें आखिरी समय में टीम में शामिल किया गया था।

वापसी के बाद उन्होंने अपने पहले ही मैच में प्रभाव छोड़ा और 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। ऐसे में उनकी चोट टीम के पेस अटैक की गहराई पर सवाल खड़े करती है। यदि वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाते, तो सुपर-8 जैसे अहम चरण में टीम को रणनीति बदलनी पड़ सकती है।

मेडिकल अपडेट और उम्मीद

प्राथमिक जांच के बाद मेडिकल टीम ने बताया कि चोट गंभीर प्रतीत नहीं होती, हालांकि अगले 24 घंटों तक उनकी निगरानी की जाएगी। लिगामेंट डैमेज की आशंका से इनकार नहीं किया गया है, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। सिराज ने दर्द के बावजूद दोबारा गेंदबाजी करने की कोशिश की, जिससे उनके जज्बे का अंदाजा लगाया जा सकता है। टीम प्रबंधन उम्मीद कर रहा है कि वह जल्द पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटेंगे।

अफ्रीका के खिलाफ Team India की रणनीति

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। यह मैच पिछले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की यादें भी ताजा करेगा। भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं और टीम अब तक अजेय रही है। अहमदाबाद की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, लेकिन टीम मैनेजमेंट संतुलन बनाए रखने के लिए स्पिन विकल्पों पर भी विचार कर सकता है।

ऐसी स्थिति में सिराज की उपलब्धता टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। अब सबकी नजरें मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हैं। अगर सिराज फिट घोषित होते हैं तो यह टीम इंडिया (Team India) के लिए बड़ी राहत होगी, लेकिन यदि उन्हें आराम की जरूरत पड़ी तो सुपर-8 की जंग और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

ये भी पढ़े : वैभव सूर्यवंशी vs तिलक वर्मा: अश्विन ने कर दी सीधी तुलना, बिना घुमाए-फिराए चुना बेस्ट खिलाड़ी

Tagged:

team india mohammad siraj cricket news T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com