ऋषभ पंत को बड़ा झटका! स्टार विदेशी खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, नहीं खेल पाएगा अब एक भी मैच

Published - 07 Apr 2026, 04:32 PM | Updated - 07 Apr 2026, 04:41 PM

IPL 2026

IPL 2026 के बीच लखनऊ सुपर जाइंट्स और उनके कप्तान ऋषभ पंत के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। टीम का एक मुख्य विदेशी खिलाड़ी अब पूरे सीजन से बाहर हो गया है, जिससे एलएसजी की रणनीति को तगड़ा झटका लगा है।

श्रीलंका के जादुई स्पिनर अपनी पुरानी चोट और बोर्ड से एनओसी न मिलने के कारण इस साल भारत नहीं आ पाएंगे। पंत की कप्तानी में वापसी करने की कोशिश कर रही लखनऊ के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है।

हसरंगा की चोट ने IPL 2026 में एलएसजी को फंसाया

 No Clarity On Hasarangas Participation In Ipl 2026 For Lsg

वानिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने IPL 2026 की नीलामी में अपनी टीम को मजबूती देने के लिए खरीदा था। हालांकि, उनकी बाईं जांघ की मांसपेशी में चोट के कारण वह लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। वे आखिरी बार टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में दिखे थे उसके बाद से वह मैदान से दूर हैं।

पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वह सीजन के दूसरे भाग में टीम से जुड़ जाएंगे, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनकी फिटनेस को देखते हुए उन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया है।

इसका सीधा मतलब यह है कि हसरंगा अब IPL 2026 के मैदान पर अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए नजर नहीं आएंगे। यही नहीं बल्कि हसरंगा की ओर से भी कोई सफाई नहीं आई है, जिससे एलएसजी के सामने एक नई सामंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

CSK नहीं दे रही प्लेइंग इलेवन में मौका, तो इस विदेशी खिलाड़ी ने बदला प्लान! अब IPL छोड़ PSL पर नजर

पंत की एलएसजी के लिए बढ़ी मुसीबतें

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी पहले दो मुकाबलों में इस सीजन में संघर्ष करती दिखी है। हसरंगा के बाहर होने से टीम का स्पिन विभाग काफी कमजोर पड़ गया है।

IPL 2026 के मैचों में बीच के ओवरों में विकेट निकालने के लिए हसरंगा एक बेहतरीन विकल्प थे। उनकी अनुपस्थिति में अब एम सिद्धार्थ और दिग्वेश राठी पर अतिरिक्त दबाव आ गया है।

लखनऊ के पास विदेशी स्पिनर के तौर पर अब बहुत कम विकल्प बचे हैं, जिससे आगामी मैचों में प्लेइंग इलेवन का संतुलन बनाना पंत के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।

Kevin Pietersen का बड़ा खुलासा—‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद किया’, जानें क्यों बोले ऐसा?

कौन होगा हसरंगा का रिप्लेसमेंट?

अब जब यह साफ होना बाकि है कि हसरंगा IPL 2026 का हिस्सा होंगे या नहीं, तो एलएसजी को जल्द ही उनके विकल्प की घोषणा करनी होगी। क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि टीम किसी ऑस्ट्रेलियाई या दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

एलएसजी मैनेजमेंट फिलहाल उन खिलाड़ियों की सूची देख रहा है जो अनसोल्ड रहे थे। IPL 2026 की अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने के लिए एलएसजी को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो तुरंत आकर अपना प्रभाव छोड़ सके और टीम को जीत की राह पर वापस ला सके।

Tagged:

Wanindu Hasaranga rishabh pant LSG IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने

ऋषभ पंत
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com