BHWR vs PWR Today Match Prediction, 18th T20: रन, विकेट और पिच रिपोर्ट के साथ जानें कौन मारेगा बाजी?

Published - 15 Mar 2026, 02:40 PM | Updated - 15 Mar 2026, 02:42 PM

BHWR vs PWR Today Match Prediction
BHWR vs PWR

BHWR vs PWR Today Match Prediction: बहावलपुर रीजन और पेशावर रीजन के बीच नेशनल T20 कप 2026 का 18वां मुकाबला आज इमरान खान स्टेडियम, पेशावर में खेला जाएगा। बहावलपुर रीजन ने अपने पिछले मैच में लाहौर वाईट्स को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है वह 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर पेशावर रीजन को पहली जीत की तलाश है।

फैसलाबाद के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में पेशावर रीजन को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा है। वह अंकतालिका में भी अंतिम स्थान पर है। इस मैच में पेशावर रीजन टूर्नामेंट में पहली जीत के इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और BHWR vs PWR Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

BHWR vs PWR 18T20 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैचबहावलपुर रीजन vs पेशावर रीजन
टूर्नामेंट/सीरीजNational T20 Cup 2026
स्टेडियमइमरान खान क्रिकेट स्टेडियम, पेशावर
मैच की तारीख15 मार्च 2026 (10:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगYouTube

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: DNP

  • बहावलपुर रीजन ने जीते: 0

  • पेशावर रीजन ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होगी।

हालिया फॉर्म:

बहावलपुर रीजन WLWWW
पेशावर रीजन LLLWW

इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम, पेशावर पिच रिपोर्ट:

BHWR vs PWR 18th T20 मैच इमरान खान स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक टूर्नामेंट में खेले गए मैचों में पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आई है। पिछले मैच में सैलकोट रीजन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए थे।

BHWR vs PWR Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर पेशावर रीजन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 150–160

  • मैच परिणाम: बहावलपुर रीजन की जीत की संभावना

BHWR vs PWR Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर बहावलपुर रीजन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: बहावलपुर रीजन की जीत की संभावना

BHWR vs PWR 18th T20 संभावित प्लेइंग-XI:

बहावलपुर रीजन: मोहम्मद इमरान (कप्तान), मोहम्मद अकरम (विकेट कीपर), फैजान जफर, साद खान, हैदर अली, मोहम्मद सरवर, दानियाल हुसैन, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद अजाब, अली शब्बीर, मोहम्मद बासित।

पेशावर रीजन: मोहम्मद हारिस, यासिर खान, अबुजर तारिक, इहसानुल्लाह, मोहम्मद इमरान, इफ्तिखार अहमद (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद शोएब, नबी गुल, उस्मान तारिक, वकार अहमद।

BHWR vs PWR Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • फैजान जफर ने पिछले मैच में 22 गेंदों में 28 रन बनाए हैं। यह बहावलपुर रीजन के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं यह 3 मैच में 113 रन बना चुके हैं।

  • हैदर अली ने पिछले मैच में 43 गेंदों में 65* रन बनाए हैं। वह एक काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

BHWR vs PWR Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • मोहम्मद नवाज पेशावर रीजन के प्रमुख ऑलराउंडर है पिछले मैच में 23 रन देकर 2 विकेट लिए हैं यह अभी तक 4 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट चटका सकते हैं।

  • उस्मान तारिक ने भी पिछले मैच में सिर्फ 20 रन खर्च करके 2 विकेट लिए है। यह इस मैच में भी बहावलपुर के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा सकते है।

BHWR vs PWR Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

बहावलपुर रीजन vs पेशावर रीजन मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। जहां पेशावर रीजन की गेंदबाजी यूनिट मजबूत है तो दूसरी ओर बहावलपुर रीजन के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि बहावलपुर रीजन ने पिछला मैच जीता है और अच्छी फार्म में है इसलिए इस मैच में भी बहावलपुर रीजन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: FAIS vs PWR Today Match Prediction, 13th T20: रन, विकेट और पिच रिपोर्ट के साथ जानें कौन मारेगा बाजी?

बहावलपुर रीजन बनाम पेशावर रीजन नेशनल T20 2026 के लिए स्क्वाड:

बहावलपुर रीजन: मुहम्मद इमरान (कप्तान), अली शब्बीर, दानियाल हुसैन राजपूत, मोहम्मद फैजान जफर, हैदर अली, हसनैन मजीद, खाकान बशीर, मोहम्मद अकरम (विकेट कीपर), मोहम्मद अजाब, मोहम्मद बासित, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद सरवर अफरीदी, मोहम्मद सुदैस, मोहम्मद उमैर, साद खान।

पेशावर रीजन: इफ्तिखार अहमद (कप्तान), अहमद हुसैन, आजम खान, इहसानुल्लाह, इसरारुल्लाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद इमरान जूनियर, नबी गुल, साजिद खान, उस्मान तारिक, वकार अहमद, यासिर खान

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Bahawalpur Region Peshawar Region National T20 Cup 2026 BHWR vs PWR Today Match Prediction BHWR vs PWR 18th T20
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

BHWR vs PWR 18th T20 मैच इमरान खान स्टेडियम में खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com