IPL इतिहास में दर्ज हुआ Bhuvneshwar Kumar का नाम, कर डाला ऐसा कारनामा जो Bumrah-Malinga भी नहीं कर पाए
Published - 06 Apr 2026, 01:59 PM | Updated - 06 Apr 2026, 04:01 PM
Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रनों से जीत दर्ज की. मैन ऑफ द मैच रहे टीम डेविड, जिन्होंने 70 रन बनाकर RCB की जीत में अहम भूमिका निभाई.
लेकिन आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. जो कि अब तक बुमराह और मलिंगा जैसे बॉलर्स भी नहीं कर पाए हैं.
Bhuvneshwar Kumar ने बनाया नया रिकॉर्ड

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने नया कीर्तिमान बना लिया है. वह CSK के आयुष म्हात्रे को आउट कर के आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.
इसी के साथ भुवी ने युजवेंद्र चहल की बराबरी कर ली है. भुवनेश्वर से पहले सिर्फ चहल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. जसप्रीत बुमराह और मलिंगा जैसे गेंदबाज भी इस रिकॉर्ड को नहीं छू पाए हैं.
भुवनेश्वर कुमार ने 192 मैचों में चटकाए 202 विकेट
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) अब IPL के इतिहास में महान गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेकर दूसरा नंबर हासिल किया है. भुवी ने IPL में अब तक 192 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 27.15 की औसत और 7.71 की इकोनॉमी से 202 विकेट हासिल किए हैं.
हालांकि, चहल 176 मैचों में 224 विकेट लेकर इस लिस्ट में अब भी टॉप पर हैं. जिनका औसत 22.68 है. वहीं, सुनील नरेन 191 मैचों में 193 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर है.
चौथे नंबर पर पीयूष चावला है. जिन्होंने 192 मैचों में 192 विकेट चटकाए हैं. जबकि, पांचवें स्थान पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आर अश्विन हैं. उन्होंने आईपीएल में 221 मैचों में 187 विकेट हासिल किए हैं.
RCB vs CSK मैच में क्या हुआ?
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 250 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. CSK जवाबी पारी खेलते हुए 19.4 ओवर में 207 रन पर ही सिमट गई.
RCB vs CSK मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने 41 रन लुटाते हुए 10.25 की इकॉनमी से 3 विकेट चटकाएं. इसी के साथ वह भी IPL आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले खास क्लब में शामिल हो गए.
CSK फैंस घबराएं नहीं! अभी भी क्वालीफाई करने का पूरा मौका, सिर्फ इतने मैच में चाहिए जीत
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर