भुवनेश्वर कुमार ने चुना ऑल टाइम बेस्ट डेथ बॉलर, जसप्रीत बुमराह का नहीं बल्कि इस दिग्गज का लिया नाम

Published - 28 Feb 2026, 05:37 PM | Updated - 01 Mar 2026, 01:02 PM

Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में ऑल टाइम बेस्ट डेथ ओवर बॉलर का चयन किया है। इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि विश्व क्रिकेट में डेथ ओवरों में अपनी पहचान बुलंद कर चुके जसप्रीत बुमराह को भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने नहीं चुना, बल्कि उन्होंने इस दिग्गज का नाम लिया।

बता दें कि, भुवी काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए अंतिम मैच नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसके बाद अब वह केवल इंडियन प्रीमियर लीग और भारत की घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलते नजर आते हैं।

Bhuvneshwar Kumar को मिले थे ये ऑप्शन

स्विंग के राजकुमार कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने टी20 क्रिकेट के बेस्ट डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज का चयन किया। भुवी के पास खिलाड़ियों के नाम चुनने के लिए दो-दो विकल्प दिए गए थे। इसमें पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और भारत के मोहम्मद शमी का था। इसपर भुवी ने शमी का चयन किया।

इसके बाद शमी और मोर्ने मोर्कल में युवी ने एक बार फिर शमी के नाम पर मुहर लगाई। हालांकि, न्यूजीलैंड के लेफ्ट आर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट का नाम आने के बाद भुवी (Bhuvneshwar Kumar) को उन्हें चुनना पड़ा। दरअसल, बोल्ट को टी20 में अपनी स्टीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अधिकांश मौकों पर वह केवल नई गेंदों पर विकेट चटकाते हैं। जबकि पुरानी गेंद से उनका प्रभाव काफी कम देखने को मिला है।

कुछ समय तक किया बुमराह का सपोर्ट

ट्रेंट बोल्ट के बाद भुवनेश्वर को बोल्ट और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया गया, जिसपर उन्होंने भारतीय खिलाड़ी का चयन किया। जबकि अर्शदीप और बुमराह में भुवी ने बुमराह को चुना। इसके बाद हर्षल पटेल और बुमराह में भुवी ने एक बार फिर जसप्रीत बुमराह के साथ बने रहने का फैसला किया।

लेकिन जैसे ही लिस्ट में श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंका का नाम आया तो कुछ समय के लिए भुवी भी सोच में पड़ गए। लेकिन कुछ समय सोच विचार करने के बाद उन्होंने बुमराह की बजाय लसिथ मलिंगा के साथ जाने का फैसला किया।

इसके बाद भुवी (Bhuvneshwar Kumar) को मिचेल स्टार्क और मलिंगा का ऑप्शन दिया गया, जिसपर एक बार फिर वह मलिंगा पर कायम रहे तो अंत में उनके पास मलिंका और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) में से किसी एक को चुनने का पूछा गया। इसपर भुवी ने बिना सोच विचार किए लसिथ मलिंगा का नाम लिया और उनके अनुसार वह टी20 प्रारूप के बेस्ट डेथ गेंदबाज बने।

रणजी खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर की वजह से टी20 वर्ल्ड कप में हुआ चयन, अब निकला फ्लॉप

लसिथ मलिंगा के टी20 आंकड़े

लसिथ मलिंगा को श्रीलंका का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माना जाता है, जो कि तेज गति से सटीक यॉर्कर फेंकने की काबिलियत रखते थे। हालांकि, मलिंगा को श्रीलंका के लिए केवल 84 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 107 विकेट लिए थे। जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट महज 7.42 का था।

इसके अलावा मलिंगा ने अपने पूरे टी20 करियर में 295 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 390 विकेट लिए थे। इस दौरान भी उनका इकॉनमी रेट केवल 7.07 का था। जबकि उन्होंने अपने टी20 करियर की अधिकांश गेंदबाजी डेथ ओवरों में की थी। यही कारण है कि भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने बुमराह और मलिंगा में मलिंगा का चयन किया।

फाफ डू प्लेसी ने चुना टी20 का ऑल टाइम ग्रेट ओपनर, कोहली-रोहित नहीं बल्कि इस बल्लेबाज का लिया नाम

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

390 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com