BHU vs MMR 2nd T20I Prediction in Hindi: किसका चलेगा बल्ला, किसे मिलेंगे विकेट और कितना बनेगा स्कोर? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 23 Dec 2025, 03:56 PM | Updated - 02 Jan 2026, 10:39 AM

BHU vs MMR 2nd T20I Prediction
BHU vs MMR 2nd T20I 2025

भूटान बनाम म्यांमार T20 श्रृंखला का दूसरा मैच गेलेफू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, भूटान में खेला जाएगा। भूटान टीम ने पहले मैच में म्यांमार को 8 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। इस दूसरे मैच में जहां भूटान टीम दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वही म्यांमार की कोशिश श्रृंखला में बराबरी के ऊपर रहेगी। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....

BHU vs MMR दूसरे T20 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: भूटान vs म्यांमार

  • स्टेडियम: गेलेफू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, भूटान

  • मैच की तारीख: 24 दिसंबर 2025 (09:30 AM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): StyxSports, Fan Code पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मैचभूटान ने जीतेम्यांमार ने जीतेड्रॉ/टाई
1100

यह भी पढ़ें: AND vs DEL 3rd ODI Prediction in Hindi: विराट कोहली, ऋषभ पंत या नीतीश कुमार रेड्डी कौन बिखेरेगा अपना जलवा? जानें पूरी रिपोर्ट

हालिया फॉर्म:

भूटान ने पिछले 5 में से 1 मैच जीता है वही म्यांमार ने पिछले 5 से सिर्फ 2 मैच जीतें है।

भूटान WLLLL
म्यांमार LWLWL

गेलेफू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, भूटान पिच रिपोर्ट:

यह मैच गेलेफू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, भूटान में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 15 मैच खेले गए हैं जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 127 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 100 रन है। इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 53% मैच जीते हैं और तेज गेंदबाजों ने 73% विकेट लिए हैं।

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs37 Runs41 Runs
10 Overs59 Runs61 Runs
15 Overs91 Runs83 Runs
20 Overs134 Runs109 Runs

BHU vs MMR 2nd T20I Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

  • नामगे थिनले: भूटान टीम के तरफ से पिछले मैच में इन्होंने 43 रन बनाए हैं और 1 विकेट लिया है। इस मैच में भी यह 20 से 30 रन और 1-2 विकेट ले सकते हैं।

  • प्याए फ्यो वाई: म्यांमार टीम के प्रमुख ऑल राउंडर हैं इन्होंने पिछले मैच में 28 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में 20 से 30 रन और 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।

BHU vs MMR 2nd T20I Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?

  • सोनम येशे: भूटान टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं इन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 2 से 3 विकेट ले सकते हैं।

  • तेनजिन वांगचुक: इन्होंने भी पिछले मैच में भूटान की तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है और 2 विकेट लिए हैं। यह भी इस मैच में 2 से 3 विकेट ले सकते हैं।

BHU vs MMR 2nd T20I Prediction: किस टीम की होगी जीत?

भूटान इस मैच में विजेता रह सकती है। भूटान टीम की गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत है और इस मैदान पर भूटान ने 40% मैच जीते हैं। म्यांमार एक युवा टीम है और पहली बार भूटान के खिलाफ खेल रही है। प्याए फ्यो वाई म्यांमार के प्रमुख खिलाड़ी हैं पिछले मैच में इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में बाकी खिलाड़ियों को भी इनका साथ देना होगा।

BHU vs MMR 2nd T20I Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

भूटान: नामगे थिनले, तेनजिन राबगे, रंजुंग मिक्यो दोरजी, थिनले जामत्शो (कप्तान), कर्मा दोरजी, गकुल घाली (विकेटकीपर), तेनजिन वांगचुक, ताशी फुंटशो, सोनम येशे, ताशी दोरजी, उग्येन दोरजी

म्यांमार: प्याए फ्यो वाईहेट लिन ऊ ,नाय लिन हटुन ,को को लिन थू ,खिन आये ,थुया आंग, हेट लिन आंग (कप्तान) ,न्येन चाम सोए ,स्वान हेट को को (विकेटकीपर )म्यात थू आंग ,काउंग हेट क्याव

भूटान बनाम म्यांमार T20 श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

भूटान: नामगे थिनले, तेनजिन राबगे, रंजुंग मिक्यो दोरजी, थिनले जामत्शो (कप्तान), कर्मा दोरजी, गकुल घाली (विकेट कीपर), तेनजिन वांगचुक, ताशी फुंटशो, सोनम येशे, ताशी दोरजी, उग्येन दोरजी

म्यांमार: प्याए फ्यो वाईहेट लिन ऊ ,नाय लिन हटुन ,को को लिन थू ,खिन आये ,थुया आंग ,हेट लिन आंग (कप्तान) ,न्येन चाम सोए ,स्वान हेट को को (विकेटकीपर )म्यात थू आंग ,काउंग हेट क्याव

Tagged:

Bhutan Myanmar Myanmar vs Bhutan BHU vs MMR 2nd T20I Prediction BHU vs MMR 2nd T20I BHU vs MMR Bhutan vs Myanmar
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

भूटान इस मैच में विजेता रह सकती है।

भूटान 1-0 से आगे हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com