पैसों के लिए देश को दिया धोखा? IPL 2026 खेलने को इस खिलाड़ी ने छोड़ी इंटरनेशनल सीरीज

Published - 11 Mar 2026, 04:51 PM | Updated - 11 Mar 2026, 04:59 PM

IPL 2026

IPL 2026 : IPL 2026 से पहले एक बड़े विदेशी खिलाड़ी के फैसले ने क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी है। इस स्टार तेज़ गेंदबाज़ ने अपनी राष्ट्रीय टीम की अहम टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ से आराम लेने का फैसला किया है, जिसके पीछे फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं को मुख्य वजह माना जा रहा है। दावा है कि वह सीधे आईपीएल (IPL 2026) में खेलते हुए नज़र आएंगे।

IPL 2026 खेलने के लिए छोड़ी इंटरनेशनल सीरीज

दरअसल जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ से आराम दिया गया है, जिसके बाद वह सीधे आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपनी फ्रेंचाइज़ी टीम से जुड़ेंगे।

हेनरी लंबे समय से न्यूजीलैंड की गेंदबाज़ी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे हैं, ऐसे में सीरीज़ से उनका बाहर होना चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट की व्यस्तता और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के चलते उन्होंने यह फैसला लिया। वह अब आईपीएल (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नज़र आएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप में मैट हेनरी का प्रदर्शन

मैट हेनरी ने टी20 वर्ल्ड कप अभियान के दौरान कुल 8 मैच खेले और 10 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने नई गेंद और मिडिल ओवर्स दोनों में टीम को अहम सफलताएँ दिलाईं।

पूरे टूर्नामेंट में उनका औसत इकोनॉमी रेट लगभग 8.25 रहा, जो इस फॉर्मेट में प्रभावी गेंदबाज़ी को दर्शाता है। उनके प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान की , जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने फाइनल तक का सफर तय किया और रनरअप रही।

15 मार्च से शुरू होगी सीरीज़

न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ का आगाज़ 15 मार्च से होगा। दोनों टीमों के बीच कुल पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनकी मेजबानी न्यूज़ीलैंड करेगा। सीरीज़ का पहला मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यह टी20 सीरीज़ 15 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक खेली जाएगी।

यह सीरीज़ दोनों टीमों के लिए खास मानी जा रही है। इस सीरीज़ में दोनों टीमों में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले कई दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल

टी20 वर्ल्ड कप समाप्त हो चुका है और अब क्रिकेट फैंस की नजरें आईपीएल 2026 पर टिकी हैं। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा, जिसमें दुनियाभर के स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़े : ये हैं भारत के 6 वर्ल्ड कप विजेता कोच, इन्ही की कोचिंग में टीम इंडिया ने देश-विदेश में लहराया तिरंगा

Tagged:

Matt Henry cricket news SA vs NZ IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

15 मार्च
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com